फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Students continue their protest sixth day against admission in PhD in AMU

एएमयू में पीएचडी में दाखिले को लेकर छात्रों का छठवें दिन भी धरना जारी, कुलपति को लिखा खून से पत्र

Sun, 21 Apr 2019 12:25 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़़ Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 21 Apr 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
Students continue their protest sixth day against admission in PhD in AMU
AMU - फोटो : फाइल फोटो

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के प्रशासनिक गेट के सामने पीएचडी में दाखिले को लेकर विद्यार्थी छठवें दिन भी धरने पर बैठे रहे। इस दौरान एक छात्र की तबियत बिगड़ गई। आनन-फानन उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। विद्यार्थियों ने कुलपति को खून से पत्र लिखकर समस्या का समाधान करने की मांग की। उधर, विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति को पोस्टकार्ड भेजकर इस मामले में हस्तक्षेप की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन


शनिवार को सुबह नौ बजे धरने पर बैठे फराज अहमद की तबियत बिगड़ गई। फराज को फौरन जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें ग्लूकोज चढ़ाया गया। फराज का ब्लड प्रेशर लो हो गया था। तबियत में सुधार होने के बाद फराज फिर धरना स्थल पर आ गए। विद्यार्थियों ने कहा कि पिछले छह दिन से वह धरने पर बैठे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। अलबत्ता, उन्हें डराया और धमकाया जा रहा है। अगर धरना खत्म नहीं किया गया तो भविष्य में किसी भी पाठ्यक्रम में दाखिले पर रोक लगा दी जाएगी। 
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने कहा कि एएमयू इंतजामिया संवेदनहीन हो चुका है। धरने में आसिफ अली, दाऊद, समी, मरियम, नाजिम, आदिल, आबिद, जरीन, जैनब आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed