फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Students beaten in AMU for playing Holi

AMU: होली खेलने को लेकर छात्रों को पीटा, 10 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाने में धरना

Thu, 21 Mar 2024 08:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 21 Mar 2024 08:56 PM IST
सार

20 मार्च देर रात एएमयू के छात्रों ने प्रॉक्टर कार्यालय में होली खेलने की अनुमति मांगी थी। तभी से विरोध के स्वर उठने लगे थे। 21 मार्च को दोपहर दो बजे डॉ. जाकिर हुसैन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के पार्क में होली खेल रहे छात्रों का अन्य संप्रदाय के छात्रों ने विरोध किया और उनकी दौड़ा दौड़ाकर पिटाई की गई।

विज्ञापन
Students beaten in AMU for playing Holi
एएमयू में छात्रों की पिटाई के बाद मौजूद पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में 21 मार्च को होली खेल रहे छात्रों को दौड़ाते हुए अन्य संप्रदाय के छात्रों ने पीट दिया। इस दौरान जमकर मारपीट की गई। इसके विरोध में छात्रों ने एएमयू परिसर में सड़क पर जाम लगा दिया। बाद में पुलिस व एएमयू इंतजामिया के अधिकारियों ने समझाकर शांत किया। पीड़ित छात्र आदित्य प्रताप की तहरीर पर थाना सिविल लाइंस में 10 मुस्लिम छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपा व हिंदू संगठन के कार्यकर्ता थाने में धरने पर बैठ गए। वहां से उन्हें समझाकर शांत कर भेजा गया। 

विज्ञापन

विज्ञापन

बता दें कि 20 मार्च देर रात एएमयू के छात्रों ने प्रॉक्टर कार्यालय में होली खेलने की अनुमति मांगी थी। तभी से विरोध के स्वर उठने लगे थे। 21 मार्च को दोपहर दो बजे डॉ. जाकिर हुसैन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के पार्क में होली खेल रहे छात्रों का अन्य संप्रदाय के छात्रों ने विरोध किया और उनकी दौड़ा दौड़ाकर पिटाई की गई। घटना की सूचना पर प्रॉक्टोरियल टीम, पुलिस प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में धरना
इनके खिलाफ मुकदमा
आदित्य की तहरीर पर मिस्बाह कैसर, जकीउर्रहमान, जैद शेरवानी, शाहरुख साबरी, शोएब कुरैशी, अहमद मुस्तफा शेरवानी, अफ्फान शेरवानी, शहबाज खान, फैसल त्यागी, अरमान सिद्दीकी के खिलाफ  धारा 147, 148, 149, 153-ए, 386, 323 व 504 पर मुकदमा किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed