{"_id":"6a063d05a1aef022a3085d32","slug":"students-asked-questions-related-to-safety-aligarh-news-c-2-gur1004-973718-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: छात्राओं ने पूछे सुरक्षा से जुड़े सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: छात्राओं ने पूछे सुरक्षा से जुड़े सवाल
विज्ञापन
छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी देती प्रभारी रेणुका चौधरी।
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला पुलिस दोस्त कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने महिला थाने का भ्रमण किया। छात्राओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली को जाना और सुरक्षा से संबंधित सवाल भी पूछे।
छात्राओं को कानून, सुरक्षा और पुलिस व्यवस्था की जानकारी देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी भी दी गई। प्रभारी महिला थाना प्रभारी रेणुका चौधरी और महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में बताया।
छात्राओं को बताया कि छेड़छाड़, साइबर फ्रॉड, ब्लैकमेलिंग या घरेलू हिंसा की स्थिति में किस तरह पुलिस से मदद ली जा सकती है। छात्राओं ने सवाल किया कि सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर परेशान करने, ऑनलाइन ठगी, स्कूल-कॉलेज आते-जाते समय असुरक्षा की स्थिति, रात में ऑटो, ई- रिक्शा में सफर के दौरान चालक द्वारा सुनसान इलाकों में वाहन लेकर जाने पर क्या कदम उठाए जाएं। इन सभी सवालों के जवाब देते हुए उन्हें जागरूक रहने और तुरंत शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई। छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर कल्याणी, तनु शर्मा, गार्गी गाैतम आदि थे।