फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Students arrived to plant paddy plants on the road

Aligarh News: धान के पौधे लेकर सड़क पर रोपने पहुंचे विद्यार्थी

Wed, 02 Aug 2023 12:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 02 Aug 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Students arrived to plant paddy plants on the road
 पिसावा के गांव पलसेड़ा में सड़क के गड्ढों में भरे पानी में धान की पौध लगाकर रोष व्यक्त करते वि - फोटो : samvad
सड़क पर गड्ढों से परेशान गांव पलसेड़ा स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज, सर्वोपयोगी इंटर कॉलेज तथा श्रीमती विद्यावती इंटर कॉलेज के विद्यार्थी मंगलवार को धान की पौध लेकर सड़क के पानी भरे गड्ढों में रोपने पहुंचे। कहा कि इस खराब रास्ते पर रोजाना उनके कपड़े खराब हो रहे हैं। कभी कोई विद्यार्थी सड़क पर भरे पानी में गिर रहा है। उन्होंने सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की।
विज्ञापन





विद्यार्थियों का कहना था कि जट्टारी से बसेरा तक रास्ते में काफी गड्ढे हैं। इन गड्ढों में जलभराव है। इनमें गिरने पर चोट भी लग रही है। सड़क की मरम्मत के लिए कई बार शासन-प्रशासन तथा जनप्रतिनिधियों से मांग की गई लेकिन सड़क निर्माण नहीं कराया जा रहा। कहा कि इस सड़क पर दर्जनों गांव हैं, जिनके निवासियों का इसी सड़क होकर आवागमन रहता है।
विज्ञापन




पलसेड़ा में सहकारी समिति, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक विद्यालय, ग्रामीण बैंक आदि हैं। लोग प्रतिदिन जट्टारी जाते हैं। पलसेड़ा के इंटर कॉलेजों में सैकड़ों विद्यार्थी प्रतिदिन पढ़ने आते हैं। रालोद के ब्रज क्षेत्र मंत्री रोबिन चौधरी ने लोनिवि जेई सर्वेश यादव से बात की। जेई ने बताया कि सड़क निर्माण का प्रस्ताव लखनऊ भेजा गया है। किसान एकता संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह श्यौरान ने समस्या के शीघ्र समाधान न किए जाने की स्थिति में जनप्रतिनिधियों को गांव में नहीं घुसने देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed