{"_id":"644fbde96e3b81fc70013d33","slug":"student-went-for-morning-walk-not-return-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सुबह टहलने गया छात्र नहीं लौटा वापस, दर्ज कराई गुमशुदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सुबह टहलने गया छात्र नहीं लौटा वापस, दर्ज कराई गुमशुदगी
Mon, 01 May 2023 06:56 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 01 May 2023 06:56 PM IST
सार
सीबीएसई बोर्ड का छात्र रविवार को सुबह रोजना की तरह साइकिल से ट्यूबैल पर योगा करने को गया था। ट्यूबैल से योगा करने के बाद सड़क पर दौड़ने लगाने के लिए साइकिल को ट्यूबैल पर ही छोड़कर कहीं चला गया है।
विज्ञापन
छात्र सौर्य रावत उर्फ लाला
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इगलास क्षेत्र के गांव बलरामपुर करथला निवासी 18 वर्षीय युवक घर से सुबह के समय टहलने के लिए गया था, टहलने के बाद वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। त्रिलोक चंद्र शर्मा उर्फ करुआ का बेटा सौर्य रावत उर्फ लाला ने सीबीएसई बोर्ड के एक इंटर कालेज से इंटर की परीक्षा दी है।
विज्ञापन
रविवार को सुबह वह रोजना की तरह साइकिल से ट्यूबैल पर योगा करने को गया था। ट्यूबैल से योगा करने के बाद सड़क पर दौड़ने लगाने के लिए साइकिल को ट्यूबैल पर ही छोड़कर कहीं चला गया है। जब काफी देर तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई।
विज्ञापन
उन्होंने उसकी तलाश की, किंतु देर शाम तक रिश्तेदार और मिलने वालों से कोई जानकारी नहीं मिल सकी। फोन भी स्विच ऑफ जा रहा है। साइकिल को ट्यूबैल पर ही छोड़ गया है। कोतवाल प्रवीन कुमार सिंह ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है, उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन