फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Student vice president-secretary face-to-face on Kanhaiya campaign

कन्हैया के प्रचार पर छात्रसंघ उपाध्यक्ष-सचिव आमने-सामने

Sat, 27 Apr 2019 02:07 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sat, 27 Apr 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
Student vice president-secretary face-to-face on Kanhaiya campaign
बेगूसराय में कन्हैया के पक्ष में प्रचार करते छात्र संघ के अध्यक्ष सलमान। - फोटो : Rupesh
बेगूसराय में कन्हैया कुमार के प्रचार को लेकर एएमयू छात्रसंघ में छिड़ा विवाद थम नहीं रहा है। कन्हैया के प्रचार को लेकर छात्र संघ के अध्यक्ष सलमान इम्तियाज के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास हुआ या नहीं, इसको लेकर अब उपाध्यक्ष हमजा सुफयान एवं सचिव हुजैफा आमिर आमने-सामने आ गए हैं। 
विज्ञापन


उपाध्यक्ष हमजा सुफयान का कहना है कि यूनियन हॉल में आयोजित जीबीएम में अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 107 छात्रों के हस्ताक्षर से पास हो गया है। वह वीसी को अविश्वास प्रस्ताव की कॉपी भेजेंगे। 14 दिन में अध्यक्ष को जवाब देना है।
विज्ञापन


उसके बाद जीबीएम में सबकी सहमति से आगे का निर्णय लिया जाएगा। अध्यक्ष के जवाब से छात्र संतुष्ट नहीं हुए और दो तिहाई बहुमत से प्रस्ताव पास हो गया अध्यक्ष को त्यागपत्र देना पड़ेगा। वहीं सचिव हुजैफा आमिर जीबीएम पर ही सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि बृहस्पतिवार को जीबीएम नहीं मीटिंग हुआ था। जीबीएम काल करने का अधिकार सचिव के पास है। मीटिंग में कोई प्रस्ताव पारित नहीं हुआ था। लड़कों के बीच मारपीट होने के बाद मीटिंग को बीच में रोकना पड़ा था। 

सलमान एवं फैजुल में शीत युद्ध 
 एएमयू छात्र संघ के अध्यक्ष सलमान इम्तियाज एवं पूर्व अध्यक्ष फैजुल हसन के बीच शीत युद्ध की स्थिति है। फिलहाल दोनों बिहार के बेगुसराय में हैं। सलमान कन्हैया कुमार का प्रचार कर रहे हैं। जबकि फैजुल हसन राजद प्रत्याशी तनवीर हसन के लिए पसीना बहा रहे हैं। वहां से एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें सलमान इम्तियाज को आईकार्ड एवं विजिटिंग कार्ड दिखाते हुए दिखाया गया है।


एक आदमी यह भी पूछ रहा है कि छात्र संघ अध्यक्ष किसी पार्टी का प्रचार नहीं कर सकता। फैजुल का आरोप है कि सलमान का बेगुसराय में विरोध हो रहा है। जबकि सलमान इम्तियाज ने फेसबुक पर फैजुल हसन की तरफ इशारा करते हुए फेंकू कहकर संबोधित किया है। सलमान समर्थकों का कहना है कि फैजुल हसन एएमयू छात्र संघ अध्यक्ष बनकर प्रचार कर रहे थे। सलमान के पहुंचने के बाद उनकी पोल खुल खुल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed