फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Student union elections , demanding close the gate Bab -e- Syed

छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर बाब-ए-सैयद गेट बंद

Wed, 17 Feb 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 17 Feb 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन

अलीगढ़। एएमयू में अब छात्र संघ चुनावों की मांग सिर उठाने लगी है। मंगलवार को छात्रों ने यूनियन चुनाव की मांग को लेकर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए करीब आधा घंटे तक यूनिवर्सिटी का बाब-ए-सैयद गेट बंद कर दिया। इसके अलावा एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लाक पर भी प्रदर्शन और नारेबाजी की गई। बाद में मौके पर प्रॉक्टर प्रो. एम मोहसिन और रजिस्ट्रार डॉ. अफसर अली मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाया। छात्रों ने 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि छात्रों की मांगों पर विचार किया जाएगा। 

एएमयू में सत्र 2015-16 के लिए छात्र संघ चुनाव नहीं हुए हैं। इसी मांग को लेकर छात्रों का एक समूह एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लाक पर पहुंच गया। नारेबाजी करते हुए छात्र प्रॉक्टर और रजिस्ट्रार को बुलाने की मांग करने लगे। काफी देर तक जब एएमयू प्रशासन का कोई प्रतिनिधि नहीं पहुंचा। इससे छात्र और भड़क गए और बाब-ए-सैयद गेट पर पहुंच कर उसे बंद करा दिया। इससे यूनिवर्सिटी परिसर में प्रवेश करने वालों को बहुत परेशानी हुई। बाद में मौके पर प्रॉक्टर प्रो. मोहसिन और रजिस्ट्रार डॉ. अफसर अली पहुंचे और छात्रों को समझाया। इसी बीच कुछ छात्र का गुट अलग हो गया और उनमें आपस में कोई बात हो गई। इसके बाद भी छात्रों ने 48 घंटे का अल्टीमेटम विश्वविद्यालय प्रशासन को दिया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed