फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Student missing from coaching, kidnapping case registered

Aligarh: कोचिंग से लापता हुआ छात्र, अपहरण का मुकदमा दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी

Wed, 31 Aug 2022 12:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 31 Aug 2022 12:57 AM IST
सार

गांधीपार्क थाने के दुबे पड़ाव तुलसी अपार्टमेंट निवासी दवा कंपनी में सेवारत मनीष गौतम का इकलौता बेटा दक्ष डीएस बाल मंदिर में 9वीं कक्षा का छात्र है। घर से कोचिंग के लिए गया दक्ष लापता हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  

विज्ञापन
Student missing from coaching, kidnapping case registered
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

महानगर के रामघाट रोड विद्या नगर की विनीत कोचिंग सेंटर में पढ़ने आया 9वीं कक्षा का छात्र सोमवार शाम से लापता है। सीसीटीवी में छात्र खुद ही कोचिंग से निकलकर रामघाट रोड पर पैदल जाते हुए नजर आया है। परिवार की सूचना पर पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांधीपार्क थाने के दुबे पड़ाव तुलसी अपार्टमेंट निवासी दवा कंपनी में सेवारत मनीष गौतम का इकलौता बेटा दक्ष डीएस बाल मंदिर में 9वीं कक्षा का छात्र है। परिवार में उनकी पत्नी के अलावा एक बेटी है। रोजाना की तरह सोमवार की दोपहर ढाई बजे मनीष अपने बेटे को विनीत कोचिंग सेंटर में छोड़कर गए। शाम 6:25 बजे निर्धारित समय पर वह बेटे केा लेने पहुंचे तो पता चला कि दक्ष तो 5:30 बजे ही कोचिंग से चला गया था।
विज्ञापन


इस पर मनीष ने घर फोन किया तो पता चला कि वह घर नहीं आया है। इस पर उन्होंने बेटे की तलाश की। रिश्तेदार, परिचित व दोस्तों में भी कहीं सुराग नहीं लगने पर देर रात पुलिस को सूचना दी। इस मामले में मंगलवार को पुलिस ने सीसीटीवी देखे, तब पता चला कि दक्ष खुद ही कोचिंग सेंटर से निकलकर रामघाट रोड पर जाते हुए नजर आया। उसके साथ कोई अन्य जाते हुए नहीं दिख रहा। हालांकि पुलिस ने परिवार की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय के अनुसार प्रकरण में यह बात सामने आई है कि बच्चा पढ़ाई से जुड़े कारणों को लेकर कोचिंग सेंटर से खुद गया है। अभी उसे तलाशा जा रहा है।


जीएम जल का लापता बेटा दिल्ली में बस स्टैंड पर नजर आया
पिछले सप्ताह नगर निगम के जीएम जल अनवर ख्वाजा के लापता किशोरवय बेटा अभी तक बरामद नहीं हो सका है। सीओ तृतीय ने बताया कि उसके पीछे पुलिस की टीमें लगी हैं। उसके ज्यादातर दोस्तों से बात हो गई। मोबाइल की जांच में पाया गया है कि 15 अगस्त के बाद उसकी किसी से बात नहीं हुई। सीसीटीवी की मदद से दिल्ली पहुंची पुलिस टीम ने आनंद विहार बस स्टैंड पर उसे बस से अकेले उतरते व एक चाय की दुकान पर चाय पीते हुए कैमरे में देखा है। इसके बाद उसका पता नहीं लगा है। पुलिस टीमें आगे उसका सुराग तलाशने में लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed