फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Student jumped from the second floor in Ingraham School, condition critical

Aligarh: स्कूल में दूसरी मंजिल से कूदा 8वीं का छात्र, हालत नाजुक, पिता का आरोप- सीनियर कर रहे थे परेशान

Fri, 02 Dec 2022 08:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 02 Dec 2022 08:30 AM IST
सार

बृहस्पतिवार सुबह सुबह हुई इस दुर्घटना से स्कूल परिसर में अफरातफरी मच गई। आननफानन में बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। खबर पर परिजन भी पहुंच गए।

विज्ञापन
Student jumped from the second floor in Ingraham School, condition critical
घायल हुए छात्र मयंक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महानगर के जीटी रोड सारसौल स्थित इंग्राहम सीनियर सेकेंड्री इंग्लिश स्कूल में आठवीं कक्षा के छात्र ने दूसरी मंजिला से छलांग लगा दी और बीच मैदान में आ गिरा। बृहस्पतिवार सुबह सुबह हुई इस दुर्घटना से स्कूल परिसर में अफरातफरी मच गई। आननफानन में बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। खबर पर परिजन भी पहुंच गए। सिर के बल गिरने से बच्चे की हालत नाजुक है और वह जेएन मेडिकल कॉलेज की आईसीयू में उपचाराधीन है। हालांकि अभी कारण स्पष्ट नहीं है, मगर परिवार के अपने आरोप हैं।

विज्ञापन


मूल रूप से गभाना निवासी संजीव कुमार सिंह सुरक्षा विहार त्रिमूर्ति नगर में रहते हैं और डेयरी चलाते हैं। उनका इकलौता बेटा 14 वर्षीय मयंक प्रताप सिंह इंग्राहम स्कूल में 8 सेक्शन-ए का छात्र है। रोजाना की तरह खुद संजीव बेटे को स्कूल छोड़ने गए। 7:55 पर उन्होंने उसे स्कूल के दरवाजे पर छोड़ा और लौट आए। वाकया करीब 8:30 से 8:45 के मध्य का है।
विज्ञापन


शून्य पीरियड शुरू हुआ, जिसमें उर्दू की टीचर क्लास ले रही थीं। कापियां जांचे जाने के दौरान मयंक का कुछ होमवर्क अधूरा था। उसे काम पूरा करने को कहा गया और वह काम पूरा कर रहा था। इसी बीच अचानक वह क्लास से उठकर तेजी से बाहर आया और दूसरी मंजिल से बीच मैदान में छलांग लगा दी। वह सिर के बल नीचे आकर गिरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे उसके सिर, चेहरे आदि में गंभीर चोट आई है। यह देख स्कूल में शोरशराबा हुआ और भीड़ जमा हो गई। तत्काल उसे पास ही नर्सिंग होम में लाया गया। जहां से जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। इसी बीच स्कूल से मिली खबर पर उसके पिता व परिजन भी पहुंच गए थे।

सूचना पर इलाका पुलिस भी जांच के लिए पहुंच गई। इंस्पेक्टर बन्नादेवी प्रदीप कुमार के अनुसार प्रकरण में जांच के दौरान स्कूल के सीसीटीवी में बच्चा खुद छलांग लगाते दिख रहा है। क्लास टीचर काम करा रही थी, तभी बच्चा उठकर भागा है। कूदने के कारणों को लेकर तथ्यों की जांच की जा रही है। परिवार की ओर से हालांकि लिखित कोई तहरीर नहीं मिली है।

पिता ने मढ़ा डर में छत से कूदने का आरोप
इस घटना को लेकर मयंक के पिता संजीव कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें पौने नौ बजे करीब बच्चे के गिरने की सूचना मिली। तभी वह पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि स्कूल में खेल कूद प्रतियोगिता के लिए छात्रों का चयन हो रहा था। बेटे ने चार-पांच दिन पहले बताया था कि उसने ट्रायल में बाजी मारी है और कुछ सीनियर छात्र व एक शिक्षिका उससे इस बात पर चिढ़ते हैं। वह उसे रेस में शामिल होने से रोकना चाहते हैं।

बृहस्पतिवार को स्कूल के खेल मैदान में अंतिम ट्रायल हो रहा था। जब वह वहां नहीं पहुंचा तो खेल शिक्षक ने उसके विषय में पूछा था। जबकि एक शिक्षिका व कुछ सीनियर उसे जाने नहीं दे रहे थे। इसी दौरान वह उनसे बचकर ट्रायल में शामिल होने के लिए भागा और उसे रोकने सीनियर भागे। इसी में वह किसी तरह ऊपर से गिरा है। उसने जानबूझकर छलांग नहीं लगाई है। मामले वह आगे लिखित कार्रवाई भी करेंगे।

अभी 72 घंटे की निगरानी के बाद तस्वीर होगी साफ
मेडिकल कॉलेज में मयंक के पिता के अलावा मां कविता व अन्य परिजन भी मौजूद हैं। सभी का हाल बेहाल है। बच्चे की हालत नाजुक है। डॉक्टर अभी 72 घंटे तक कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है। डॉक्टरों का कहना है कि उपचार व निगरानी के बाद तस्वीर साफ होगी।

फिर क्यों कूदा होगा छात्र
हालांकि परिवार के आरोपों को स्कूल प्रबंधन ने सिरे से नकारा है। फिर सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर ऐसी क्या वजह रही होगी कि वह कूद गया। उसका क्या किसी से विवाद या किसी तरह का तनाव था। इन सवालों का जवाब तलाशने में पुलिस लगी है। साथ में प्रयास है कि अगर वह होश में आए तो शायद तस्वीर साफ हो।

बच्चे ने खुद क्यों छलांग लगाई, यह बिल्कुल समझ में नहीं आ रहा। अगर तीन-चार दिन पहले किसी सीनियर ने कुछ कहा सुना था और उसने परिवार को बताया तो परिवार ने स्कूल आकर शिकायत क्यों नहीं की। रहा सवाल उसे रेस में जाने से रोकने का तो सीसीटीवी में बिल्कुल साफ है कि वह अकेला क्लास से निकला और कूद गया है। यह सीसीटीवी पुलिस को मुहैया करा दिए गए हैं। स्कूल स्टाफ से लेकर मयंक के साथियों के भी पुलिस ने बयान दर्ज किए हैं। परिवार द्वारा बदनाम करने के मकसद से आरोप लगाए जा रहे हैं। - एसएन सिंह, निदेशक, इंग्राहम स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed