फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Student injured in tractor collision

Aligarh News: ट्रैक्टर की टक्कर से छात्र घायल, गुस्साए छात्रों ने काटा हंगामा, जाम का प्रयास

Tue, 27 Feb 2024 02:11 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 27 Feb 2024 02:11 AM IST
सार

गांधी पार्क थाना क्षेत्र के डोरी नगर निवासी सचिन जादौन पुत्र बंटी एक कालेज का छात्र है। सचिन कॉलेज में आयोजित एनसीसी के शिविर में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे। तभी रास्ते में बाईपास रोड पर इंजीनियर्स कॉलोनी के पास ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर सामने से आ रहा था। इसमें सचिन के सिर में चोट आई।

विज्ञापन
Student injured in tractor collision
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 अलीगढ़ महानगर के क्वार्सी थाना क्षेत्र के क्वार्सी बाईपास रोड पर 26 फरवरी को ट्रैक्टर की टक्कर से एक बाइक सवार छात्र घायल हो गया। विरोध में छात्रों ने हंगामा करते हुए जाम लगाने का प्रयास किया। 

विज्ञापन


गांधी पार्क थाना क्षेत्र के डोरी नगर निवासी सचिन जादौन पुत्र बंटी एक कालेज का छात्र है। सचिन कॉलेज में आयोजित एनसीसी के शिविर में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे। तभी रास्ते में बाईपास रोड पर इंजीनियर्स कॉलोनी के पास ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर सामने से आ रहा था। इसमें सचिन के सिर में चोट आई। उसे रामघाट रोड स्थित वरूण ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


उधर, हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। छात्र भी आ गए। उन्होंने चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गुस्साए छात्रों को शांत कराया। प्रभारी निरीक्षक विजयकांत शर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed