AMU: हॉर्स शो में छात्र गुटों ने बुलाए थे बाहरी, इन्होंने ही किया बवाल, 500 चिह्नित,खेल मंत्री से शिकायत
22 अप्रैल को विश्वविद्यालय के एथलेटिक्स मैदान पर हॉर्स राइडिंग शो के दौरान दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। इस घटना में घायल हुए एक व्यक्ति को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। दुर्भाग्यवश, यहां पर भी कुछ अज्ञात लोगों ने इलाज के दौरान डॉक्टरों के साथ अभद्र व्यवहार किया और फायरिंग की घटना को अंजाम दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के एथलेटिक्स मैदान पर 22 अप्रैल को हुए बवाल में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से इस घटना में शामिल बाहरी तत्वों की पहचान की है। पता चला है कि विवाद की आशंका को देखते हुए छात्र गुटों ने ही इन्हें बुलाया था। सूत्रों के अनुसार, इन संदिग्धों की संख्या लगभग 500 तक हो सकती है।
यह भी पढ़ें... Aligarh : एथलेटिक्स मैदान पर हॉर्स शो में चले लात-घूंसे, मेडिकल कॉलेज में फायरिंग; डॉक्टरों ने की हड़ताल
एएमयू प्रॉक्टर कार्यालय की खुफिया टीम ने जब इस मामले की गहराई से जांच की, तो यह पाया गया कि इन बाहरी लोगों में कुछ पूर्व छात्र भी शामिल हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट रूप से कहा है कि परिसर की शांति भंग करने वाले किसी भी तत्व के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। बाहरी तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए एएमयू प्रशासन जल्द ही जिला प्रशासन और पुलिस को विस्तृत रिपोर्ट भेजेगा और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध करेगा।
यह भी पढ़ें... AMU: एथलेटिक्स मैदान में हाॅर्स राइडिंग शो- मेडिकल की इमरजेंसी के बाहर मारपीट में दो मुकदमे दर्ज, पांच अरेस्ट
दरअसल 22 अप्रैल को विश्वविद्यालय के एथलेटिक्स मैदान पर हॉर्स राइडिंग शो के दौरान दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। इस घटना में घायल हुए एक व्यक्ति को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। दुर्भाग्यवश, यहां पर भी कुछ अज्ञात लोगों ने इलाज के दौरान डॉक्टरों के साथ अभद्र व्यवहार किया और फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। इस घटना के बाद से ही मेडिकल कॉलेज के रेजीडेंशियल डॉक्टर हड़ताल पर हैं, जिसके कारण आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हैं।
आयोजन को लेकर भी उठे सवाल, खेल मंत्री तक पहुंची थी शिकायत
एएमयू के एथलेटिक्स मैदान पर 22 अप्रैल को हुई मारपीट की घटना के बाद अब इस पूरे आयोजन को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। सूत्रों के अनुसार, इस विवादित हॉर्स राइडिंग प्रतियोगिता के आयोजन से पहले राइडिंग क्लब के सदस्यों के बीच ही इसमें भाग लेने को लेकर मतभेद सामने आ गए थे। विश्वविद्यालय के एक छात्र मो. रेयान ने तो इस संबंध में केंद्रीय खेल मंत्री तक से शिकायत की थी। इस शिकायत में प्रतियोगिता के आयोजन और उसमें भाग लेने वाले कुछ सदस्यों को लेकर आपत्ति जताई गई थी। हालांकि, इस शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है।
यह भी पढ़ें... AMU: हॉर्स शो में दो गुटों में चले जमकर लात-घूंसे, मेडिकल में फायरिंग, डॉक्टरों ने की हड़ताल, पांच अरेस्ट
विश्वविद्यालय प्रशासन अब इस बात की भी गहन जांच कर रहा है कि इतने बड़े आयोजन से पहले आयोजकों द्वारा आवश्यक सावधानियां क्यों नहीं बरती गईं। सुरक्षा व्यवस्था और प्रतिभागियों की पात्रता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। प्रशासन यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि क्या आयोजन के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही बरती गई, जिसके कारण यह अप्रिय घटना हुई।
विश्वविद्यालय में शांति भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा। हमने जांच में इन सभी को चिह्नित किया है। अगर कोई छात्र भी होगा तो उसके खिलाफ विश्वविद्यालय नियमों के मुताबिक कार्रवाई होगी। बाहरी लोगों पर कानून अपना काम करेगा। - प्रो. वसीम अली, प्रॉक्टर, एएमयू