फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two groups fight at a horse show

AMU: हॉर्स शो में दो गुटों में चले जमकर लात-घूंसे, मेडिकल में फायरिंग, डॉक्टरों ने की हड़ताल, पांच अरेस्ट

Tue, 22 Apr 2025 11:18 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 22 Apr 2025 11:18 PM IST
सार

एएमयू में चल रहे हॉर्स शो के दौरान दो गुटों में मारपीट हो गई। लात-घूंसे तक चले। जेएन मेडिकल कॉलेज में फिर से दोनों गुट आपस में भिड़ गए। इसके बाद डॉक्टर हड़ताल पर चले गए। इसमें पांच लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। एक युवक से तमंचा भी मिला है।

विज्ञापन
Two groups fight at a horse show
हॉर्स शो के कार्यक्रम में दो गुटो में हुई जमकर मारपीट। - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के एथलेटिक्स मैदान पर 22 अप्रैल को राइडिंग क्लब की ओर से आयोजित हॉर्स शो में पीछे हटकर बैठने को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई। दोनों ओर से जमकर लात-घूंसे चल गए। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। दोनों पक्षों के घायल साथियों के साथ जेएन मेडिकल कॉलेज में पहुंचे। जहां फिर से दोनों गुट आपस में भिड़ गए। मारपीट के साथ यहां कई राउंड फायरिंग भी हो गई। इसके बाद डॉक्टर हड़ताल पर चले गए। इस घटना के बाद छात्रों में आक्रोश है। उधर, फायरिंग व मारपीट की सूचना पर पहुंची सिविल लाइंस पुलिस ने तमंचे समेत पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है। पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर पूरे मामले में जानकारी जुटाई जा रही है। देर रात तक पुलिस को मामले में तहरीर मिलने का इंतजार था। 

विज्ञापन


एएमयू में हॉर्स शो का आयोजन चल रहा था। यहां खेलने वाले खिलाड़ी अदि व दूसरे अदील नामक छात्र के बीच मैदान पर पीछे हटकर बैठने की बात को लेकर बहस हो गई। बहसबाजी इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच में मारपीट हो गई। फिर दोनों पक्षों ने अपने-अपने साथियों को मैदान पर बुला। इसके बाद दोनों गुटों में खूब लात-घूंसे चलने लगे। मारपीट होते देख लोग इधर-उधर भागने लगे। 
विज्ञापन


इसी बीच पुलिस को सूचना मिली तो माैके पर आ गई। इस बीच पीड़ित छात्र अदी अपने साथियों के साथ प्रॉक्टर ऑफिस पहुंच गया, उसने वहां आपबीती बताई। इसके बाद पीड़ित को जेएन मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। आरोप है कि तभी दूसरे पक्ष का छात्र अदील अपने चार-पांच साथियों के साथ मेडिकल काॅलेज की इमरजेंसी में खुद का मेडिकल कराने पहुंच गया। जहां दोनों गुटों के बीच फिर से गर्मागर्म बहस हो गई जो मारपीट में बदल गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि यहां तमंचे से कई राउंड फायरिंग कर दी गई। इससे मेडिकल इमरजेंसी के आस-पास अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद रात आठ बजे डॉक्टर हड़ताल पर चले गए। डॉक्टरों ने कहा कि उनकी कोई सुरक्षा नहीं है। अगर उन्हें गोली लग जाती तो कौन जिम्मेदार होता। हड़ताल के बाद मरीज लौट गए। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों को चोटें भी आईं हैं। सिविल लाइंस पुलिस ने माैके पर पहुंचकर तमंचे के साथ सुहैल, जैद अल्तमश समेत पांच हमलावरों को पकड़ लिया। फिर उन्हें थाने ले आई। जहां देर रात तक उनसे हिरासत में लेकर पूछताछ जारी थी।

दो गुटों में मारपीट के बाद फायरिंग हो गई थी। इसमें पांच लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। एक युवक से तमंचा भी मिला है। अभी किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर इसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -  अभय पांडेय, सीओ, सिविल लाइंस
एएमयू के एथलेटिक्स मैदान पर दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। पीड़ित को साथियों ने जेएन मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया। लड़ाई करने वाले छात्र है या बाहरी इसके बारे में जानकारी की जा रही है। - प्रो. मोहम्मद वसीम अली, प्रॉक्टर, एएमयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed