फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Horse Riding Show- Two cases registered in fight outside medical emergency

AMU: एथलेटिक्स मैदान में हाॅर्स राइडिंग शो- मेडिकल की इमरजेंसी के बाहर मारपीट में दो मुकदमे दर्ज, पांच अरेस्ट

Thu, 24 Apr 2025 02:18 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 24 Apr 2025 02:18 PM IST
सार

हॉर्स राइडिंग शो व मेडिकल में दो छात्र गुटों के बीच मारपीट मामले में दो मुकदमे दर्ज हुए हैं। साथ ही पांच आरोपियों को पकड़ कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Horse Riding Show- Two cases registered in fight outside medical emergency
फायरिंग करने वाले युवकों को सिविल लाइन पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : संवाद

विस्तार

एएमयू के एथलेटिक्स मैदान पर हाॅर्स राइडिंग शो व जेएन मेडिकल काॅलेज की इमरजेंसी के बाहर 22 अप्रैल शाम दो छात्र गुटों में वर्चस्व को लेकर हुए विवाद के मामले में पुलिस ने पकड़े गए पांच आरोपियों को 23 अप्रैल को जेल भेज दिया। मामले में दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


एएमयू में हॉर्स राइडिंग शो का आयोजन चल रहा था। यहां खेलने वाले खिलाड़ी मोहम्मद अदी व दूसरे आदिल नामक छात्र के बीच विवाद में पहले लात-घूंसे चल गए तो बाद में मारपीट हो गई। फिर मेडिकल काॅलेज की इमरजेंसी में दोनों गुटों के बीच मारपीट के बाद कई राउंड फायरिंग हो गई थी। सीओ सिविल लाइंस अभय पांडेय ने बताया कि इस मामले में पहला मुकदमा छात्र मोहम्मद आदि निवासी किला रोड, पटवारी नगला, क्वार्सी की ओर से व दूसरा मुकदमा एएमयू के जेएनएमसी के सुरक्षा सुपरवाइजर आजाद अहमद निवासी ग्राम सराय, थाना बरला ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


मामले में मोहम्मद वाकिर, यासिर निवासी नगला पटवारी, थाना क्वार्सी, जैद अल्तमश शेरवानी निवासी परोरा थाना व कस्बा बरला, शोएब हलीम निवासी आलम बाग, थाना सिविल लाइंस, आदिल निवासी कोर्ट गर्दी थाना कोतवाली, संभल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। सीओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में जैद अल्तमश शेरवानी पर 14 मुकदमे, यासिर पर पांच मुकदमे व वाकिर पर एक मुकदमा दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed