फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Student closed Bab-e-Syed for nine hour

अलीगढ़ : प्रवेश में धांधली के आरोप में छात्रों ने नौ घंटे तक बंद रखा बाब-ए-सैयद

Tue, 19 Apr 2022 12:11 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Student closed Bab-e-Syed for nine hour
एएमयू में प्रवेश परीक्षा में धांधली के आरोप में बंद बाब-ए-सैयद। - फोटो : CITY OFFICE
एएमयू के वीमेंस स्टडीज पीएचडी प्रवेश परीक्षा में धांधली के आरोप में छात्रों ने नौ घंटे तक बाब-ए-सैयद बंद रखा। वीमेंस स्टडीज में पीएचडी प्रवेश परीक्षा को लेकर फरहान जुबैरी के नेतृत्व में रविवार रात दो बजे छात्र बाब-ए-सैयद पर जुटे थे। छात्र नेता फरहान जुबैरी ने बताया कि वीमेंस स्टडीज में पीएचडी प्रवेश के लिए परीक्षा दी थी, जिसमें उनके अच्छे अंक आए थे, लेकिन साक्षात्कार में भेदभाव हुआ, शिकायत 25 फरवरी को थी। मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। सभी विभागों का परिणाम आया गया, लेकिन वीमेंस स्टडीज का परिणाम नहीं आया। कोई सुनवाई न होने पर रविवार रात दो बजे बाब-ए-सैयद बंद कर दिया गया। सुबह 11 बजे प्रॉक्टोरियल टीम मौके पर पहुंचकर फरहान जुबैरी को समझाने का प्रयास किया। फरहान ने इस मामले में जांच की मांग की। टीम ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी मांग पर गौर किया जाएगा। इसके बाद बाब-ए-सैयद खोल दिया गया। इसके बंद होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। शिक्षकों, कर्मचारियों और आमजन को रास्ता बदलकर एएमयू सर्किल पर आना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed