फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Student accused of assault in AMU arrested and sent to jail

Aligarh: एएमयू में मारपीट का आरोपी छात्र गिरफ्तार कर भेजा जेल, घायल की हालत स्थिर, आईसीयू में भर्ती

Fri, 18 Nov 2022 09:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 18 Nov 2022 09:00 AM IST
सार

क्रिकेट खेलने के दौरान इंजीनियरिंग छात्रों के दो गुटों में हुई भिडंत का आरोपी चंदौली निवासी छात्र शोभित बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया। इधर, घायल छात्र की हालत स्थिर बनी हुई है।

विज्ञापन
Student accused of assault in AMU arrested and sent to jail
एएमयू में क्रिकेट को लेकर हुए विवाद के बाद एएमयू चुंगी गेट पर हंगामा करते एएमयू छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के नदीम तरीन हॉल में क्रिकेट खेलने के दौरान इंजीनियरिंग छात्रों के दो गुटों में हुई भिडंत का आरोपी चंदौली निवासी छात्र शोभित बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया। इधर, घायल छात्र की हालत स्थिर बनी हुई है। वह आईसीयू में भर्ती है। आरोपी शोभित को रिस्टीकेट करने की मांग को लेकर बुधवार रात में शुरू हुआ धरना बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे खत्म हुआ। अब उसके रिस्टीकेशन पर अनुशासन समिति के स्तर से तीन दिन में निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


चौका न मारने पर शुरू हुआ था विवाद
कश्मीर निवासी घायल छात्र साजिद ने पुलिस पूछताछ में बुधवार देर रात बताया था कि उसकी क्लास के सभी छात्र क्रिकेट खेल रहे थे। वह खुद बॉलिंग कर रहा था, जबकि चंदौली निवासी छात्र शोभित बल्लेबाजी कर रहा था। इस दौरान उसकी बाल पर शोभित ने एक शॉट मारा और गेंद बाउंड्री के पास पहुंची। शोभित ने उसे चौका होना बताया।
विज्ञापन


मगर साजिद ने इसे नकार दिया। इसी विवाद में दोनों में तनातनी हुई। झगड़े में शोभित ने साजिद के सिर मे बल्ला दे मारा, जिससे वह जख्मी हो गया। सिर में गंभीर चोट आने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया। इसी दौरान शोभित मौके से भाग गया। साजिद के दोस्त अनायत की तहरीर पर हमला, गालीगलौज आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिस्टीकेशन की मांग को लेकर पांच बजे तक धरना
इस घटना के विरोध में एएमयू के तमाम कश्मीरी छात्र बुधवार रात को ही एकत्रित हो गए और एएमयू के सेंचुरी गेट को बंद कर धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोपी के रिस्टीकेशन की मांग उठाई, हालांकि इंतजामिया ने आरोपी को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिय था। मगर छात्र मानने को तैयार नहीं हुए।

तड़के तय हुआ कि तीन दिन में अनुशासन समिति अपना फैसला सुनाएगी। इसके बाद धरना खत्म हुआ और गेट खुला। पुलिस के अधिकारी गेट के बाहर व एएमयू अधिकारी गेट के अंदर छात्रों को समझाते रहे। घायल छात्र को दिल्ली भेजने की भी मांग की गई थी।

आरोपी, कमरे में बंद कर खुद को बचाया
घटना के बाद शुरुआत में आरोपी मौके से भाग गया था। मगर कुछ देर बाद वह अपना मोबाइल लेने अपने कमरे पर पहुंचा तो दूसरे छात्रों ने उसे भी पीटना शुरू कर दिया। उसने किसी तरह खुद को कमरे में बंद कर बचाया। रात में वहीं से पुलिस ने उसे एएमयू इंतजामिया की मदद से हिरासत में लिया। पुलिस पूछताछ में उसने स्वीकारा कि पहले साजिद ने उसेे स्टंप मारा था।
इसी गुस्से में उसने बल्ले से दो प्रहार किए। पहला प्रहार खाली गया, दूसरे में वह जख्मी हो गया। शोभित की ओर से भी प्रॉक्टर कार्यालय को खुद के साथ मारपीट की तहरीर दी गई है। सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय के अनुसार घटना के संबंध में एक तहरीर साजिद पर हमले की प्राप्त हुई। जिस पर मुकदमा दर्ज कर शोभित को जेल भेजा गया है। वहीं शोभित की तहरीर उन्हें प्रॉक्टर कार्यालय से अभी प्राप्त नहीं हुई है।

घायल का जाना हाल, निष्कासन की तैयारी
जेएन मेडिकल कालेज के आईसीयू में साजिद का उपचार जारी है। बुधवार रात रात उसका सीटी स्कैन कराया गया था। बृहस्पतिवार को भी सीटी कराया गया और एक सीटी शुक्रवार को कराया जाएगा। दोपहर में उसे देखने रजिस्ट्रार व प्रॉक्टर गए। जहां उसने हल्की फुल्की बातचीत की है। मगर अभी डॉक्टरों ने ज्यादा बोलने या ज्यादा मिलने पर रोक लगा रखी है। उसे दिल्ली रेफर करने पर भी अधिकारियों ने विचार किया। डॉक्टरों ने इसको नकार दिया कि अभी इंतजार किया जाएगा।

छात्रों की मांग के अनुसार इस घटना में आरोपी को रिस्टीकेट करने का फैसला पांच सदस्यीय अनुशासन समिति करेगी। घायल छात्र की हालत स्थिर है, उपचार जारी है। -प्रो. वसीम अली, प्रॉक्टर एएमयू

-इस मामले में मिली तहरीर के आधार पर आरोपी शोभित पर मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है। बाकी तथ्यों की जांच जारी है। -कुलदीप गुनावत, एसपी सिटी, अलीगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed