{"_id":"5ecf82f48ebc3e906c6efa12","slug":"stuck-in-lock-down-in-abroad-now-very-hopeful-as-international-flights-about-to-resume145","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विदेशों में फंसे अलीगढ़ वालों को बंधी वतन वापसी की आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशों में फंसे अलीगढ़ वालों को बंधी वतन वापसी की आस
विज्ञापन
सुमित शर्मा
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपक शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। जून के मध्य या जुलाई की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआत होने की संभावना को देखते हुए अलीगढ़ के वह लोग जो रोजगार या अध्ययन के सिलसिले में दूसरे देशों में लॉकडाउन में फंसे हुए थे, उनके चेहरे खिल गए हैं। उन्होंने अब वतन वापसी की पूरी तैयारी कर ली है।
दुबई में पिछले 2 साल से इलेक्ट्रिकल कंपनी में कार्यरत दोधपुर निवासी शाहफराज़ का कहना कि कोरोना जैसी महामारी को देखते हुए आज अपने देश, अपने माँ बाप के पास लौटने का मन कर रहा है। आँखों में आंसू हैं लेकिन मजबूर हैं, जैसे ही अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट शुरू हो जाएगी, हम कंपनी से बात करके टिकट बुक कराएंगे। हेल्पडेस्क इंडियन इंडिया को बधाई देता हूँ की उन्होंने विदेश में रहने वाले भारतीयों की हर संभव मदद करने का प्रयास किया है। इसी तरह होली पर ऑस्ट्रेलिया से अलीगढ़ आये स्वर्ण जयंती नगर निवासी सुमित शर्मा लॉकडाउन से एक हफ्ते पहले ही ऑस्ट्रेलिया वापस गए थे। जबकि उनकी पत्नी यही पर रह गई थीं। सुमित ने बताया वहाँ जाकर परिवार वालो की बेहद याद सताई ,लेकिन नौकरी भी करनी है और सभी फ्लाइट भी बंद हो गई। फ्लाइट खुलने के बाद जैसे ही मौका मिलेगा हिंदुस्तान जाऊंगा। अंतरराष्ट्रीय उड़ान के बाद क्वॉरेंटीन संबंधी नियमों को जानने और एयरपोर्ट पर एग्जिट के संबंध में इन लोगों ने विदेशों में फंसे भारतीयों को मदद करने वाली संस्था हेल्प डेस्क इंडियन से भी संपर्क किया है। संस्था भी इन लोगों का सहयोग कर रही है और संस्था ने नियमन के संबंध में नागरिक उड्डयन मंत्रालय से संपर्क किया है।
हेल्पडेस्क इंडियन के रूपेश पाठक ने बताया कि हमने नागरिक उड्डयन मंत्रालय की वेबसाइट के माध्यम से उनसे संपर्क किया जिसके बाद वहां पर जून के मध्य से लेकर जुलाई तक अलग-अलग देशों के लिए उड़ानों के प्रावधानों पर विचार किया जा रहा है। अन्य देशों में रह रहे भारतीय भी संस्था के संपर्क में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहफ़राज़
- फोटो : AMAR UJALA
शाहफ़राज़