फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   strike over ... trasnportation start on sixth day

धरना हटा..क्वार्सी बाईपास पर छठवें दिन शुरू हुआ यातायात

Sun, 01 Mar 2020 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
strike over ... trasnportation start on sixth day
अलीगढ़ः जीवनगढ़ पुलिया पर कई दिन से चल रहा धरना शनिवार को धरना खत्म हो गया। धरना खत्म होते ही लोगो? - फोटो : CITY OFFICE
नागरिकता संशोधन कानून व एनआरसी के खिलाफ मुरादाबाद-अनूपशहर हाईवे को जोड़ने वाले क्वार्सी बाईपास की जीवनगढ़ पुलिया पर चल रहा महिलाओं का जाम-धरना शनिवार शाम छठवें दिन हटा दिया गया। रात 9 बजे बाईपास पर यातायात पूरी तरह सुचारु हो गया। एहतियातन यहां पुलिस-आरएएफ तैनात है।
विज्ञापन

धरने के विरोध में आए स्थानीय दुकानदारों ने शनिवार दोपहर धरनास्थल के आगे लगाए गए बैरियरों को हटवा दिया। इस दौरान कुछ टकराव के हालात बने। महिलाएं भी उग्र नारेबाजी कर धरना हटाने के विरोध में आ गईं। मगर, पुलिस उनके साथ रही। इसी बीच सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इशहाक व सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव सलमान शाहिद वहां आए और महिलाओं को समझाना शुरू किया। महिलाओं की मांग पर शाम 6 बजे डीएम व एसएसपी को वहां बुलाया गया। दोनों ने महिलाओं से वार्ता की और उनका पांच सूत्री मांग पत्र भी डीएम ने लिया। इसमें घायल तारिक को मुआवजा देने, जीवनगढ़ बवाल में मुकदमे वापस लेने, एएमयू में मुकदमे वापस लेने, जीवनगढ़ की कार्रवाई वापस लेने की मांग रखी। इस पर डीएम ने तारिक को दो लाख देने की घोषणा की। इसके बाद सड़क पर लगे तंबू भी हटा दिए गए।
विज्ञापन

- महिलाओं की ओर से जो मांग पत्र दिया गया है, उसे शासन को भेजा जा रहा है। स्थानीय स्तर पर तारिक को दो लाख रुपये देने की बात कही गई है। स्थानीय लोगों व नेताओं की मदद से उन्हें समझाकर जाम-धरना हटवा दिया गया है। एहतियातन फोर्स तैनात है। -चंद्रभूषण सिंह डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed