{"_id":"66c81efd9c503248080ab7fc","slug":"strike-of-junior-doctors-ends-in-aligarh-medical-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, चलेगी ओपीडी, अल्ट्रासाउंड, ऑपरेशन सहित सभी सुविधाएं शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, चलेगी ओपीडी, अल्ट्रासाउंड, ऑपरेशन सहित सभी सुविधाएं शुरू
Fri, 23 Aug 2024 11:03 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 23 Aug 2024 11:03 AM IST
सार
ड़ताल समाप्त होने की घोषणा के बाद जूनियर डॉक्टर काम पर लौट आए हैं। 23 अगस्त से सभी सेवाएं यथावत हो जाएंगी। इससे पहले हड़ताल के कारण 22 अगस्त की सुबह ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों को लौटना पड़ा था।
विज्ञापन
22 अगस्त को जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल के बाद मरीज को वापस ले जाते परिजन
- फोटो : संवाद
विस्तार
कोलकाता में जूनियर डॉक्टर की दुष्कर्म-हत्या के विरोध में एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल दसवें दिन 22 अगस्त की शाम को समाप्त हो गई। आज 23 अगस्त से ओपीडी, अल्ट्रासाउंड, ऑपरेशन सहित सभी सेवाएं पूर्ववत हो जाएंगी, जिससे मरीजों और तीमारदारों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. वसीम ने बताया कि हड़ताल समाप्त होने की घोषणा के बाद जूनियर डॉक्टर काम पर लौट आए हैं। 23 अगस्त से सभी सेवाएं यथावत हो जाएंगी। इससे पहले हड़ताल के कारण 22 अगस्त की सुबह ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों को लौटना पड़ा था। ओपीडी में सामान्य दिनों में लगभग चार हजार मरीज पहुंचते हैं। इन दिनों रोजाना लगभग 100 मरीजों को सामान्य बीमारी होने पर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
मरीज और तीमारदार परेशान
बुलंदशहर निवासी संजय पेट में संक्रमण से परेशान देवेंद्र को मेडिकल कॉलेज में उपचार दिलाने लाए थे। ओपीडी में जूनियर डॉक्टर नहीं होने से उन्हें बिना उपचार लौटना पड़ा। अलीगढ़ के सहसवान बाजपुर से साजिद छाती में दर्द से परेशान वसीम को मेडिकल कॉलेज लेकर आए थे। उन्हें भी बिना उपचार लौटना पड़ा। मेडिकल कॉलेज के स्टाफ ने कहा कि हड़ताल खत्म हो जाए। उसके बाद आना।
विज्ञापन