{"_id":"5de815428ebc3e547d543432","slug":"strictly-enforced-laws-aligarh-news-ali220574889","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून पर्याप्त है, बशर्ते सख्ती से लागू हो : राजीव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून पर्याप्त है, बशर्ते सख्ती से लागू हो : राजीव
विज्ञापन
राजीव शुक्ला।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल के पूर्व चेयरमैन व कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला ने कहा कि देश में कानून पर्याप्त हैं, बशर्ते वह सख्ती से लागू हों।
बुधवार को वह अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पवेलियन मैदान पर आयोजित नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने आए थे। पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम की जमानत के सवाल पर उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने सारे पहलुओं को देखने के बाद उन्हें जमानत दी है।
कोर्ट के फैसले का वह स्वागत करते हैं। राजीव शुक्ला ने कहा कि गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने हिंदु राष्ट्र को लेकर जो बयान दिया है, वह सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए है। सांसद को संविधान के मुताबिक बात करनी चाहिए। अशांति व टकराव की बात सांसद को नहीं करनी चाहिए। निश्चित रूप से भाजपा का शीर्ष नेतृत्व, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह जरूर बयान का संज्ञान लेंगे और ऐसी बयानबाजी पर रोक लगाएंगे। हैदराबाद में डॉक्टर के साथ दुष्कर्म व हत्या के मामले पर उन्होंने कहा कि जो कानून है, वह पर्याप्त है।
नया कानून बनाने की जरूरत नहीं है। उसी कानून का कड़ाई से लागू पुलिस करे तो इन घटनाओं को रोका जा सकता है। अगर कानून का पालन नहीं होता है, इसका फायदा नहीं है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पदाधिकारियों के कार्यकाल की सीमा छूट देने के फैसले के सवाल पर राजीव शुक्ला ने कहा कि पहले सुप्रीम कोर्ट में इसकी मंजूरी लेनी होगी। बीसीसीआई के संविधान संशोधन का मामला कोर्ट में जाएगा, जिसे अंतिम फैसला लेना होगा। बीसीसीआई का संचालन सहज हो जाएगा और क्रिकेट को फायदा होगा। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक रियासत अली भी मौजूद रहे।