फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Street vendor turns loan into interest-free loan through cashback

पीएम स्वनिधि योजना: 21220 स्ट्रीट वेंडर ने अपनाया डिजिटल पैमेंट, कैश बैक के जरिये ऋण को कर लिया ब्याज मुक्त

Wed, 29 Oct 2025 10:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 29 Oct 2025 10:57 PM IST
सार

डूडा के पीएम स्वनिधि पटल के अनुसार जिले में 21220 डिजिटल सक्रिय वेंडर हैं। इन्होंने अपने यहां डिजिटल लेनदेन को प्राथमिकता दी। इस तरह कैश बैक के रूप में इन वेंडरों ने 400 से 500 रुपये तक हर महीने हासिल किए। इस पैसे से ही इन्होंने ऋण के ब्याज की रकम 300 से 350 रुपये तक अदा किया।

विज्ञापन
Street vendor turns loan into interest-free loan through cashback
500 रुपये के नोट - फोटो : adobe stock

विस्तार

अलीगढ़ नगर निगम क्षेत्र के 21220 स्ट्रीट वेंडर ने पीएम स्वनिधि योजना के तहत अपने कारोबार को आगे बढ़ने के लिए ऋण लिया था। इन्होंने डिजिटल पेमेंट व्यवस्था अपनाकर 82 लख रुपये कैश बैक हासिल किया। इस कैश बैक से लिए गए ऋण की ब्याज की रकम 81 लाख रुपये को चुकाया और एक लाख रुपया अपने पास बतौर लाभ भी रखा।

विज्ञापन


पीएम स्वनिधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडरों को कारोबार में सहायता के लिए 15 हजार रुपये का ऋण दिया जाता है। इस ऋण को वापस करके वेंडर 25 हजार और इसको भी वापस कर देता है तो 50 हजार ऋण तक के लिए पात्र हो जाता है। इस पर सात फीसदी ब्याज सरकार देती है जबकि शेष ब्याज की राशि वेंडर देता है।
विज्ञापन


डूडा के पीएम स्वनिधि पटल के अनुसार जिले में 21220 डिजिटल सक्रिय वेंडर हैं। इन्होंने अपने यहां डिजिटल लेनदेन को प्राथमिकता दी। इस तरह कैश बैक के रूप में इन वेंडरों ने 400 से 500 रुपये तक हर महीने हासिल किए। इस पैसे से ही इन्होंने ऋण के ब्याज की रकम 300 से 350 रुपये तक अदा किया। साथ ही कुछ लाभांश अपने पास रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैंकिंग सेवाओं में डिजिटल प्लेटफॉर्म को प्राथमिकता दी जा रही है। यह पारदर्शी है और सुविधाजनक है। 21 हजार वेंडरों का डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आना संकेत है कि यह वित्तीय रूप से जागरूक हो रहे हैं और कैश बैक के जरिये अपने ऋण को ब्याज मुक्त कर ले रहे हैं। - अशोक कुमार सोनी, लीड बैंक मैनेजर

 

केस-1 ऋण की ब्याज कैश बैक से दी

सब्जी विक्रेता मोहित प्रजापति ने डेढ़ साल पहले पीएम स्वनिधि योजना का लाभ लेते हुए 10 हजार का ऋण लिया। ऋण सफलता पूर्वक अदा किया। साथ ही ऋण की ब्याज भी डिजिटल पेमेंट से आए कैशबैक से अदा की। इस तरह अब वह 25 हजार रुपये का ऋण लेने का हकदार है।


 

केस-2- ग्राहकों के लिए सुविधा जनक डिजिटल पेमेंट

दुबे के पड़ाव पर सब्जी और फ्रूट वेंडर रोहित ने स्वनिधि का लाभ लेते हुए 10 हजार का ऋण लिया। ब्याज की अदायगी अपने यहां डिजिटल पेमेंट से हासिल हुए कैश बैक से की। रोहित के मुताबिक यह ग्राहकों के लिए भी बहुत सुविधा जनक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed