फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Street lights in Aligarh city

Street Light: अलीगढ़ शहर में पथ प्रकाश व्यवस्था बदहाल, मेयर को बंद मिलीं कई स्ट्रीट लाइटें

Sun, 12 Oct 2025 04:05 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 12 Oct 2025 04:05 PM IST
सार

अमर उजाला की खबर प्रकाशित होने के बाद स्ट्रीट लाइटों की हकीकत जानने के लिए महापौर शाम को सात बजे सराय लबरिया होते जीटी रोड से होकर स्टेट बैंक पहुंचे। वहां उन्हें लाइटें बंद मिली।

विज्ञापन
Street lights in Aligarh city
गिलहराज मंदिर के पाास स्ट्रीट लाइटों का निरीक्षण करते मेयर प्रशांत सिंघल - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ शहर की पथ प्रकाश व्यवस्था की बदहाल स्थित 11 अक्तूबर को महापौर के सामने आ गई। दीपों के पर्व पर शहर को जगमग करने का दावा करने वाले नगर निगम की पथ प्रकाश व्यवस्था का हाल जानने निकले महापौर के घर के पास की ही लाइटें बंद मिली। इस पर उन्होंने जेई और कम्पनी के मैनेजर को जमकर फटकार लगाई। नगर आयुक्त से दूरभाष पर और एक्सईएन से वार्ता कर इनके खिलाफ कठोर कराई करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


अमर उजाला की खबर प्रकाशित होने के बाद स्ट्रीट लाइटों की हकीकत जानने के लिए महापौर शाम को सात बजे सराय लबरिया होते जीटी रोड से होकर स्टेट बैंक पहुंचे। वहां उन्हें लाइटें बंद मिली। जबकि यह बैंक स्मार्ट रोड चौराहे पर है। यहां घंटा घर और डीएम आवास भी मौजूद है। पार्षद करन माहौर, मनीष अग्रवाल, विवेक सारस्वत, संजय गोयल, सुबोध स्वीटी के साथ उन्होंने मैरिस रोड और रामघाट रोड का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


यहां एक दो लाइटें छोड़ कर बाकी जलती मिलीं। अचल सरोवर की लाइटें बंद होने पर नाराजगी जाहिर की। डेढ़ घंटा तक निरीक्षण करने के बाद जब वह पत्थर बाजार होकर आवास को निकले तो बारहद्वारी चौराहे से आवास तक की लाइटें बंद मिली। उन्होंने एक्सईएन अजय कुमार सक्सेना को मौके पर बुला कर हकीकत से रूबरू कराया। कहा कि जेई व कम्पनी को नोटिस जारी करें। यही नहीं इन लाइटों को जल्द से जल्द ठीक कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में हर रात पथ प्रकाश व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया जाएगा। जहां-जहां भी लाइटें खराब मिलेंगी, उन्हें चिन्हित कर सही कराया जाएगा। यही नहीं नई लाइटें भी लगवाई जाएगी। धनतेरस से पहले शहर को रोशनी से जगमग किया जाएगा।-प्रशांत सिंघल, महापौर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed