{"_id":"69cae92c5923668a4c089286","slug":"stray-cattle-meat-smugglers-tried-to-run-over-police-personnel-with-their-car-aligarh-news-c-119-1-sali1001-102576-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: निराश्रित गोवंश के मीट तस्करों ने पुलिस कर्मियों पर कार चढ़ाने की कोशिश की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: निराश्रित गोवंश के मीट तस्करों ने पुलिस कर्मियों पर कार चढ़ाने की कोशिश की
Tue, 31 Mar 2026 02:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
अकराबाद थाने में खड़ी संरक्षित पशु के मीट तस्करों की क्षतिग्रस्त कार। संवाद
- फोटो : samvad
एटा जनपद में निराश्रित गोवंश को काटकर दिल्ली में उसके मीट की तस्करी करने वालों को अकराबाद पुलिस ने सोमवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे घेरा। इस पर तस्करों ने पुलिस टीम पर कार चढ़ाने की कोशिश की, जिसमें पुलिस कर्मियों की दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं। पुलिस ने संरक्षित पशु के चार क्विंटल मीट के साथ एक तस्कर को पकड़ा है, जबकि उसके दो साथी भागने में सफल रहे।
अकराबाद थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मौके से अल्तमश पुत्र नबी निवासी डक्का सैहजनगरी जनपद अमरोहा हालमुकाम जाकिर नगर बाटला हाउस दिल्ली को पकड़ा गया। बरामद कार में चार संरक्षित पशुओं का करीब चार क्विंटल मीट, छुरा, रस्सियों के टुकड़े और पशुओं को बेहोश करने वाले इंजेक्शन की शीशी बरामद हुई है।
पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में भागे दो साथियों के नाम बताए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की टीम लगी है। पकड़े गए आरोपी के अनुसार साथियों के साथ मिलकर वह एटा जनपद के अलग-अलग हिस्सों में निराश्रित गोवंश को रात के अंधेरे में पकड़कर काटते थे। इसके बाद उसका मीट और अवशेष कार में भरकर दिल्ली के लिए निकल जाते थे। रास्ते में कार रोककर पशु अवशेष फेंक देते थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
शनिवार को अकराबाद में फेंका था पशु अवशेष
अकराबाद थाना पुलिस के अनुसार शनिवार की सुबह अकराबाद में जीटी रोड स्थित एक फार्महाउस के पास नाले के किनारे संरक्षित पशु के अवशेष बरामद हुए थे। मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। तभी से पुलिस टीम आरोपियों की खोज में लग गई थी। पुलिस जांच में फार्म हाउस पर लगे सीसीटीवी कैमरे में एक सफेद रंग की संदिग्ध कार दिखाई पड़ी थी। इसके बाद पुलिस ने जीटी रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया।
3 माह में 52 बार पार किया टोल प्लाजा, इसी से पकड़ में आए
संरक्षित पशु तस्करों की तलाश में लगी पुलिस ने टोल प्लाजा पर लगे से सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया तो पता चला कि पिछले तीन माह में 52 बार उक्त कार जीटी जीटी रोड पर निकली है। पुलिस ने इस कार के टोल प्लाजा से हर बार निकलने का समय भी दर्ज किया। इसी समय सारणी के हिसाब से पुलिस ने कार सहित संरक्षित पशु मीट तस्करों को पकड़ने की योजना बनाई। रविवार की रात से ही थाना पुलिस के साथ एसओजी की टीमें जीटी रोड पर लग गईं। सोमवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे एटा की ओर से आई उक्त कार को अकराबाद टोल प्लाजा पर पुलिस टीमों ने घेर लिया। इस पर कार सवार तीन पशु मीट तस्कर अपनी कार को उल्टा-सीधा भगाने लगे। पुलिस कर्मियों ने सरकारी गाड़ियां कार के सामने खड़ी कर दीं। एक दरोगा ने अपनी निजी कार से पीछे से आरोपियों को घेरा। इस पर पुलिस के सरकारी वाहन और दरोगा की कार में टक्कर मारते हुए आरोपियों ने भागने की कोशिश की, जिसमें दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस टीम ने दौड़कर पकड़ने कोशिश की तो उन पर आरोपियों ने कार चढ़ाने कोशिश की। इसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। इसी दौरान हड़बड़ाहट में अनियंत्रित हुई आरोपियों की कार डिवाइडर से टकराते हुए सड़क पर पलट गई।