फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   strategy of testing, tracking, treatment for dengue control

अलीगढ़ः डेंगू नियंत्रण के लिए टेस्टिंग, ट्रैकिंग, ट्रीटमेंट की नीति अपनाएं

Sat, 30 Oct 2021 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
strategy of testing, tracking, treatment for dengue control
नोडल अधिकारी नितिन रमेश गोकर्ण साथ डीएम सेल्वा कुमारी और सीडीओ - फोटो : CITY OFFICE
प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग एवं जनपद प्रभारी नितिन रमेश गोकर्ण की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में डेंगू एवं अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव के संबंध में बैठक हुई। प्रमुख सचिव ने टेस्टिंग, ट्रैकिंग एवं ट्रीटमेंट की नीति अपनाते हुए डेंगू पर नियंत्रण करने का निर्देश दिया। इस दौरान फसल क्षति आकलन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, धान खरीद, उर्वरक उपलब्धता, पराली प्रबंधन एवं वैक्सीनेशन पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने डेंगू एवं अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव के संबंध में बताया कि जनपद में दवाओं की उपलब्धता है। 6383 एलाइजा टेस्ट के सापेक्ष 953 रोगियों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अभी तक डेंगू से कोई मृत्यु नहीं हुई है। अन्य जनपदों के सापेक्ष अलीगढ़ की स्थिति काफी बेहतर है। जनपद में 386 टीम सोर्स रिडक्शन, एंटी लार्वा एक्टिविटी समेत जागरूकता के अन्य कार्य कर रहीं हैं। प्रत्येक सीएचसी पर दो निगरानी समितियों कुल 26 टीमों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रेसिंग की जा रही है। कुल 16302 बुखार के मामले प्रकाश में आए हैं। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आठ हॉट-स्पॉट चिन्हित किए गए थे, जिनमें से अभी दो सक्रिय हैं। जनपद में डेंगू संक्रमितों के लिए 222 बेड रिजर्व हैं।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डा. राहुल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान में निगरानी टीमों द्वारा निरंतर मरीजों की जांच, जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा अभी हाल ही में फॉगिंग मशीनें क्रय कर गॉव-देहात में भी निरंतर फॉगिंग कराई जा रही है। वैक्सीनेशन प्रभारी डॉ शरद गुप्ता ने बताया कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में वैक्सीनेशन डोज उपलब्ध हैं। जनपद में प्रतिदिन औसतन 15 हजार व्यक्तियों को टीका लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से हुई फसल क्षति के बारे में एडीएम वित्त विधान जायसवाल ने बताया कि बारिश से कुल 1225 ग्रामों का 9125.99 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र प्रभावित हुआ है। वर्षा से हुए नुकसान का राजस्व टीम द्वारा आकलन कर 29142 प्रभावित कृषकों के लिए 12.3609 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 2657 कृषकों द्वारा आवेदन किया गया है। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि निर्धारित अवधि धान खरीद का भुगतान किया जा रहा है। मक्का क्रय केन्द्र संचालित किए जा रहे हैं।
जिला कृषि अधिकारी राम प्रवेश ने उर्वरक उपलब्धता के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अचानक हुई बारिश से डीएपी की मांग बढ़ी है, परंतु किसानों को निर्धारित दर पर डीएपी उपलब्ध कराया जा रहा है। कालाबाजारी, मुनाफाखोरी एवं घटतौली की कहीं कोई शिकायत नहीं है। पराली के अब तक 25 केस सामने आए हैं।

कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण किया
प्रमुख सचिव द्वारा एकीकृत कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया गया। नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा ने बताया कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सूचनाआें का आदान-प्रदान करने के लिए 10 हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। जिसके माध्यम से संचारी रोग नियंत्रण के साथ ही शासन की अन्य योजनाओं पर नजर रखी जा रही है। बैठक के बाद प्रमुख सचिव द्वारा नौरंगाबाद छावनी क्षेत्र स्थित न्यू टीकाराम कॉलोनी का निरीक्षण किया गया। डेंगू बुखार से पीड़ित नरेंद्र पाल, प्रिया, सूरज से वार्ता की। क्षेत्रीय चिकित्सक डॉ रिम्या पिल्लई से जानकारी प्राप्त की। बैठक एवं निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. सीडीओ अंकित खंडेलवाल, नगर आयुक्त गौरांग राठी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed