{"_id":"61311f5f8ebc3ebeb825b8c9","slug":"stp-plant-will-be-set-up-in-talanagari-city-office-news-ali2721844197","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः तालानगरी में लगेगा एसटीपी प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः तालानगरी में लगेगा एसटीपी प्लांट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक क्षेत्र तालानगरी में औद्योगिक इकाइयों से निकले दूषित पानी को ट्रीट करने के लिए एसटीपी प्लांट लगाया जाएगा। कमिश्नर ने इसके आदेश कर दिए हैं। उद्योग विभाग प्लांट के लिए जमीन तलाशने में जुट गया है। कमिश्नर ने लंबे समय से निस्तारित नहीं हुई उद्यमियों की समस्याओं को राज्य स्तरीय उद्योग बंधुओं की बैठक में रखकर निस्तारित किए जाने का आश्वासन दिया है।
बृहस्पतिवार को कमिश्नरी सभागार में हुई मंडलीय उद्योग बंधुओं की बैठक में कमिश्नर गौरव दयाल ने कहा कि प्रदेश सरकार उद्यमियों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए कार्य कर रही है। इसके लिए विभिन्न स्तरों पर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों का निस्तारण करने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि उद्यमी अपनी समस्या सर्वप्रथम विभागीय अधिकारी के संज्ञान में लाना सुनिश्चित करें, ताकि यदि कोई छोटी-मोटी शिकायत है तो उसका निस्तारण, वहीं संभव हो सके। उन्होंने उद्यमियों को आश्वस्त किया कि जिला उद्योग बंधु की बैठक में आपकी जिन समस्याओं का निराकरण नहीं हो पाया है उन्हें मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक के माध्यम से निस्तारित करने का प्रयास किया जाएगा और यदि आवश्यकता पड़ी तो राज्य उद्योग बंधु की बैठक में भी आपके प्रकरण को रखा जाएगा।
बताया गया कि औद्योगिक क्षेत्र तालानगरी में जलभराव न होने देने एवं जल संचय के लिए वाटर बॉडी मनरेगा से बनाई गई। उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया गया कि वह उद्यमियों से समन्वय स्थापित कर सौंदर्यीकरण के कार्य को संपन्न कराएं। जय देवी बाल विद्यालय समिति के अनापत्ति प्रमाणपत्र निरस्त किए जाने वाले प्रकरण में मुख्य अभियंता विद्युत द्वारा बताया गया कि प्रकरण उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग लखनऊ को अग्रसारित किया जा चुका है। मंडलायुक्त ने स्मरण पत्र भेजने के निर्देश दिए। तालानगरी में श्रमिकों के लिए लेवर अड्डा निर्माण के संबंध में बताया गया कि कार्य पूर्ण हो चुका है। लेबर अड्डा टेंपो स्टैंड क्रियाशील हो गया है। उद्यमी चंद्र शेखर शर्मा द्वारा उठाए गए बिंदु पर व्यापार कर विभाग द्वारा बताया गया कि दो बैठकों के माध्यम से सुझाव प्राप्त कर शासन को भेज दिया गया है। तालानगरी में एसटीपी प्लांट लगाए जाने के लिए उपायुक्त उद्योग को भूमि का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में विभागीय अधिकारियों सहित उद्यमी पं. नेकराम शर्मा, सुनील दत्ता, गौरव मित्तल, चंद्र शेखर शर्मा, ओपी राठी एवं अन्य उद्यमी उपस्थित रहे।