फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Storm and rain broke the hopes of mangoes, melon and watermelon also got affected

Aligarh News: आंधी-बारिश ने तोड़े आम के अरमान, खरबूज-तरबूज पर भी असर

Mon, 26 May 2025 01:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Storm and rain broke the hopes of mangoes, melon and watermelon also got affected
आंधी-बारिश से आम की फसल को नुकसान हुआ है। खरबूज-तरबूज के साथ हरी सब्जियों को भी बारिश ने नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन

रविवार तड़के आई आंधी-बारिश ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। सबसे ज्यादा परेशान आम और सब्जी पैदा करनने वाले किसानों की है। कस्बा निवासी रहीस नंबरदार, खानपुर के बच्चू चौधरी बताते हैं कि इस बार आम में सबसे पहले मैंगो हॉपर नाम की बीमारी आई। इससे किसानों को राहत मिली भी नहीं थी कि इसके बाद तीन बार की आंधी से ने उनके सपने चकनाचूर कर दिए हैं।
कच्चा फल ही काफी गिर गया, उत्पादन पर असर

आंधी से इस बार आम का कच्चा फल ही पेड़ से काफी संख्या में गिर गया। इससे उनका काफी नुकसान हुआ है। इस बार आम की फसल से काफी उम्मीद थी। अतरौली क्षेत्र में दशहरी, चौंसा, समेत आम की कई वैरायटी होती हैं। अतरौली का आम दूर-दूर तक मशहूर है लेकिन इस बार कम पैदावार से लोगों को अतरौली के आम की भरपूर मिठास मिलने पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन

फसलों का सर्वे कराकर मुआवजे की मांग
बारिश से खरबूज और तरबूज की फसल में पानी भर जाने से काफी नुकसान हुआ है। टमाटर, लौकी, तोरई व खीरा में भी बरसात के कारण परेशानी होगी। बरसात के पानी से इसमें कीड़ा लगने की आशंका रहती है। जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र लोधी, केपी मिस्त्री, डॉ. रवेंद्र पाल सिंह ने प्रशासन से मांग की है कि आम और अन्य फसलों का तत्काल सर्वे कराकर किसानों को शासन से मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएस जिससे किसानों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed