फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Stones pelted in Jattari when car-tractor and e-rickshaw collide

Aligarh: कार-ट्रैक्टर और ई-रिक्शा टकराने पर जट्टारी में पथराव, रिपोर्ट दर्ज, एक आरोपी पकड़ा

Mon, 28 Oct 2024 04:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Mon, 28 Oct 2024 04:11 AM IST
सार

पुलिया पर सामने एक ट्रैक्टर खड़ा था, एक पक्ष ने हॉर्न बजाकर उसे साइड देने के लिए कहा तो दूसरे पक्ष ने झटके से ट्रैक्टर बैक किया, जिससे गाड़ी के आगे का शीशा टूट गया। इसी पर गाली गलौज और मारपीट शुरू हो गई।

विज्ञापन
Stones pelted in Jattari when car-tractor and e-rickshaw collide
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कस्बे में 27 अक्तूबर शाम कार चालक को साइड न देने और लगातार हार्न बजाने पर विवाद हो गया। सड़क पर खड़े ट्रैक्टर के चालक ने उसे पीछे हटा दिया और ट्रैक्टर कार से टकरा गया। कार पीछे से आई ई-रिक्शा से टकरा गई। गुस्साए लोगों ने कार पर पथराव कर दिया। घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन


पीड़ित चन्द्रवीर सिंह (40) निवासी ग्राम मालव थाना टप्पल ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 27 अक्तूबर की देर शाम को अपनी थार गाड़ी से अपने गांव जा रहे थे। लालपुर पुलिया पर सामने एक ट्रैक्टर खड़ा था, उसने हॉर्न बजाकर उसे साइड देने के लिए कहा तो उसने झटके से ट्रैक्टर बैक किया, जिससे गाड़ी के आगे का शीशा टूट गया। बातचीत करने की कोशिश करने पर साबुद्दीन एवं मकरुद्दीन एवं अन्य दो लोग आ गए और उनके साथ गाली गलौज और मारपीट की।
विज्ञापन


गाड़ी पर पथराव कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। टप्पल थाना प्रभारी का कहना है कि कार ट्रैक्टर से टकरा गई थी और बैक करने पर पीछे से ई रिक्शा में लग गई, जिस पर मौजूद लोगों ने पथराव कर दिया। रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को पकड़ लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed