फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Stones in two communities in Ishanpur, 17 arrested

ईशनपुर में दो समुदायों में पथराव, 17 गिरफ्तार

Mon, 17 May 2021 01:37 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Stones in two communities in Ishanpur, 17 arrested
महुआ खेड़ा थाना क्षेत्र के गांव ईशनपुर में शनिवार को बच्चों के विवाद ने सांप्रदायिक रूप ले लिया और रविवार सुबह दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर मारपीट के साथ ही पथराव भी हुआ। खबर पर पुलिस बल भी पहुंच गया और पुलिस के सामने भी पथराव होता रहा। इससे गांव में खलबली मच गई। बाद में पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए दोनों पक्षों के 17 लोग गिरफ्तार कर लिए। सभी के खिलाफ पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

गांव के राधे अहेरिया व उसके पड़ोसी हुल्ली खां के बच्चों में शनिवार को कॉपी-किताब फाड़ने पर विवाद हुआ था। इस विवाद में बड़ों के बीच मारपीट हुई। मगर संभ्रांत लोगों के बीच में आने पर मसला शांत हो गया। रविवार सुबह नौ बजे हुल्ली की परचून की दुकान के सामने फिर दोनों पक्षों में कहासुनी ने विवाद पैदा कर दिया और देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे और घरों की छतों से पथराव होने लगा।
विज्ञापन

कुछ देर में ही गली ईंटों से भर गई। काफी देर तक पथराव हुआ। दो समुदायों में पथराव की खबर पर एसपी सिटी, इलाका पुलिस, सीओ सिविल लाइंस आस-पास के कई थानों का फोर्स व पीएसी पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने पर भी पथराव होता रहा। किसी तरह पुलिस ने मामला शांत कराया। थाना पुलिस के अनुसार बच्चों के विवाद में बड़े भी शामिल हो गए थे। किसी व्यक्ति के चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने एक पक्ष के यासीन, आजम, सुहैल, सोनू, इरफान, दूसरे पक्ष से नरेंद्र व रवेंद्र को शांतिभंग में पाबंद किया है। ईशनपुर चौकी इंचार्ज अजेंद्र सिंह की ओर से हुल्ली खां, नौशाद, इमरान, वाहिद, सितारा बेगम, दूसरे पक्ष से गुलशन, रमेश, राधे, जौहरी, गुड्डो देवी समेत 10-15 अज्ञात के खिलाफ एक राय होकर मारपीट, पथराव व महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इंस्पेक्टर विनोद कुमार के अनुसार गांव में माहौल सामान्य है। अन्य आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed