फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Stone-pelting and firing following a complaint of molestation

Aligarh News: छेड़छाड़ की शिकायत करने पर पथराव और फायरिंग

Mon, 22 Jun 2026 02:37 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Stone-pelting and firing following a complaint of molestation
देहली गेट इलाके में शनिवार रात आरोपियों ने एक सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी के परिवार द्वारा छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराने पर जानलेवा हमला बोल दिया। हमलावरों ने न सिर्फ जमकर पथराव किया बल्कि दहशत फैलाने के लिए ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग भी की। इस सनसनीखेज वारदात का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने बताया कि 18 जून को आकाश नाम के युवक ने उनकी 18 वर्षीय बेटी के साथ बदसलूकी और छेड़छाड़ की थी। इसकी शिकायत लेकर जब महिला देहली गेट थाने पहुंची, तो आरोपी आगबबूला हो गया। शनिवार रात करीब 10:30 बजे आरोपी आकाश अपने साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर घर आ धमका।
विज्ञापन


दबंगों ने पहले गालियां देते हुए घर पर पत्थरों की बौछार कर दी, जिससे सुरक्षा के लिए लगे सीसीटीवी कैमरे टूट गए। इसके बाद आरोपियों ने तमंचे निकालकर घर को निशाना बनाते हुए चार से पांच राउंड हवाई फायरिंग की। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका दहल उठा। आरोपी पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



पीड़ित परिवार का आरोप है कि आकाश ने 3-4 साल पहले महिला के 12 वर्षीय मासूम बेटे के साथ भी गलत कार्य किया, जिसका मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। इस केस को लेकर भी आरोपी लगातार परिवार पर दबाव बना रहा था और धमकी दे रहा था कि अगर वह जेल गया, तो हत्या करके ही जाएगा। पुलिस ने मुख्य आरोपी आकाश सहित पांच नामजद और कई अज्ञात हमलावरों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।



सीओ प्रथम संजीव कुमार ने बताया कि दो पक्षों के बीच विवाद और हिंसक झड़प की सूचना मिली थी। घटनास्थल के फुटेज और जांच के आधार पर पथराव व फायरिंग करने वाले चार मुख्य युवकों की पहचान कर ली गई है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं, जल्द ही सभी सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed