{"_id":"64fca51c40949b7f44089217","slug":"sticks-used-in-old-rivalry-three-injured-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पुरानी रंजिश के चलते भिड़े दो पक्ष, लाठी-डंडे चले, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पुरानी रंजिश के चलते भिड़े दो पक्ष, लाठी-डंडे चले, तीन घायल
Sat, 09 Sep 2023 10:32 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 09 Sep 2023 10:32 PM IST
सार
हमदर्द नगर निवासी जावेद की इलाके के एक युवक से पुरानी रंजिश चल रही है। शनिवार सुबह आरोपी युवक घर के बाहर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर दोनों के बीच विवाद और बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों से लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट शुरु हो गई।
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ महानगर में क्वार्सी इलाके के हमदर्द नगर में शनिवार को पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
हमदर्द नगर निवासी जावेद की इलाके के एक युवक से पुरानी रंजिश चल रही है। शनिवार सुबह आरोपी युवक घर के बाहर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर दोनों के बीच विवाद और बढ़ गया।
विज्ञापन
देखते ही देखते दोनों पक्षों से लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट शुरु हो गई। जिसमें जावेद, नईम सहित एक अन्य घायल हो गए। इंस्पेक्टर प्रमेंन्द्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन