{"_id":"640b93256ead654f500084f4","slug":"steps-taken-in-concern-of-yellowing-hands-of-daughters-aligarh-news-c-2-ali1009-63839-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बेटियों के हाथ पीले करने की थी चिंता, अवसाद में कहा अलविदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बेटियों के हाथ पीले करने की थी चिंता, अवसाद में कहा अलविदा
Sat, 11 Mar 2023 01:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2023 01:59 AM IST
सार
बीमार मां बहुत जल्द अपनी दोनों बेयिों की शादी करना चाहती थी। उसे चिंता थी तो कहीं कल को कुछ हो गया, तो जवान बेटियों का क्या होगा। वे इस दुनिया में किसके सहारे अकेली रहेंगी। इसे लेकर कुछ जगह से रिश्तों की बात भी चली। मगर दहेज की बात सामने आने के कारण टल गई।
विज्ञापन
मृतक मां और दोनों बेटियां
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
अलीगढ़ में कोतवाली क्षेत्र के भुजपुरा स्थित इस्लाम नगर में मां-बेटियों की आत्महत्या की मूल वजह मां को बेटियों की शादी की चिंता सताना सामने आ रहा है। हालांकि अभी इस पर अधिकारिक मोहर नहीं लग रही है। मगर अब तक की जांच व आस-पड़ोस के लोगों से हुई बातचीत में यही तथ्य सामने आया है।
विज्ञापन
अब तक की जांच से उजागर हो रहा है कि बीमार मां बहुत जल्द अपनी दोनों बेयिों की शादी करना चाहती थी। उसे चिंता थी तो कहीं कल को कुछ हो गया, तो जवान बेटियों का क्या होगा। वे इस दुनिया में किसके सहारे अकेली रहेंगी। इसे लेकर कुछ जगह से रिश्तों की बात भी चली। मगर दहेज की बात सामने आने के कारण टल गई। ऐसे में वह बेहद परेशान थी कि वह दहेज जुटाना तो दूर घर व अपनी बीमारी का खर्च तो पूरा नहीं कर पा रही। ऐसे में बेटियों की शादी कैसे कर पाएगी। इसे लेकर अक्सर वह जिक्र भी किया करती थी।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि इन्हीं बातों से अवसाद में रहने के कारण महिला ने यह कदम उठाया। हालांकि अभी पुलिस अधिकारिक रूप से कुछ भी कहने से बच रही है। जांच की बात कही जा रही है। साथ में फॉरेंसिक साक्ष्यों की जांच रिपोर्ट का भी इंतजार है। बता दें कि बुधवार देर शाम इस्लाम नगर में एक बीमार महिला ने अपनी दो बेटियों को खाने में कुछ जहरीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया और खुद खा लिया। इससे तीनों की मौत हो गई।
विज्ञापन