{"_id":"6aec7c734dde4fb93806f8a4","slug":"stedium-gold-medalist-samman-aligarh-news-c-2-1-ali1007-1106065-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: तीन स्पर्धाओं में डिंपल ने जीते पदक, राष्ट्रीय एथलेटिक्स में चमकीं अलीगढ़ की बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: तीन स्पर्धाओं में डिंपल ने जीते पदक, राष्ट्रीय एथलेटिक्स में चमकीं अलीगढ़ की बेटी
विज्ञापन
स्टेडियम में पदक विजेता डिंपल को सम्मानित करतीं जिला अधिकारी व अन्य। स्टेडियम
1500 मीटर और चार किमी क्रॉस कंट्री में जीता स्वर्ण, तीन किमी दौड़ में हासिल किया रजत पदक
अलीगढ़। राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अलीगढ़ की धाविका डिंपल राजपूत ने तीन पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। गाजियाबाद में 31 अक्टूबर से चार नवंबर तक आयोजित अखिल भारतीय राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में डिंपल ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया।
डिंपल ने 1500 मीटर दौड़ में पांच मिनट 23 सेकंड का समय निकालकर पहला स्थान हासिल किया। तीन किलोमीटर दौड़ को 12 मिनट 23 सेकंड में पूरा कर रजत पदक जीता। चार किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ में 15 मिनट 35 सेकंड का समय दर्ज कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। तीन अलग-अलग स्पर्धाओं में यह शानदार प्रदर्शन उनकी प्रतिभा और मेहनत का प्रमाण बना।
जिला क्रीड़ा अधिकारी पूनम लता राज, उप क्रीड़ा अधिकारी अमित पाल और एथलेटिक्स कोच शौकत अली ने उन्हें बधाई दी।