{"_id":"5f1b436f8ebc3e63841b841a","slug":"stay-away-from-electric-poles-on-rainy-days-take-care-of-animals-too-city-office-news-ali2395072115","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी-बारिश के दिनों में बिजली के खंभे से रहें दूर, जानवरों का भी रखें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी-बारिश के दिनों में बिजली के खंभे से रहें दूर, जानवरों का भी रखें ध्यान
विज्ञापन
राघवेंद्र। अधीक्षण अभियंता
- फोटो : CITY OFFICE
आंधी और बरसात के दिनों में बिजली के करंट से बचने के लिए विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। करंट लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं।
बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता राघवेंद्र ने बताया कि आंधी-बारिश के दिनों में बिजली के खंभों से दूर रहना चाहिए। जानवरों को भी दूर रखना चाहिए। 11 हजार वोल्ट एवं 33 केवी का रेंज एक मीटर तक होता है। इसलिए एक मीटर के रेंज से अधिक दूरी बनाकर रखना चाहिए। बरसात में खंभों को छूना नहीं चाहिए। कई बार आंधी के कारण इंसुलेटर से तार उतरकर खंभे से टच कर जाता है। इसकी वजह से खंभे में बिजली आ जाती है।
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि कि बरसात ही नहीं बल्कि किसी भी मौसम में तार के नीचे कभी नहीं चलना चाहिए। गर्मी के दिनों में भी तार टूट कर नीचे गिरता है और आदमी उसके लपेटे में आ जाता है। बिजली के चमकने पर कभी भी पेड़ के नीचे नहीं खड़ा होना चाहिए। खुले मैदान में खड़ा होना ज्यादा अच्छा है।
करंट से बचने के लिए घर में अर्थिंग जरूर कराएं
अधिशासी अभियंता राघवेंद्र सिंह ने बताया कि करंट से बचने के लिए घर में अर्थिंग जरूर कराएं। यह भी ध्यान रखें कि घर के वायरिंग में लीकेज होने पर मीटर तेज चलता है और लोग अधिक बिल आने की शिकायत करते हैं।
विज्ञापन
कुछ सावधानियां...
- सॉकेट व स्विच पावर सॉकेट ऑटोमैटिकली क्लोज होने वाले हों
- मेन स्विच की ऊंचाई बच्चों की पहुंच से दूर होनी चाहिए
- स्विच व सॉकेट ऐसी जगह लगाएं, जहां पानी न पड़े
- गीले हाथों से स्विच को न छुएं
बिजली चोरी के मामले में 18 लोगों पर मुकदमा
इगलास के बिशनपुर विद्युत उपकेंद्र के गांव कार्थला एवं इगलास टाउन में विद्युत चोरी के मामले में 18 उपभोक्ताओं पर मुकदमा किया जा रहा है। प्रवर्तन दल टीम द्वारा 27 कनेक्शन चेक किया गया। प्रवर्तन दल में रफत मजीद, ललित कुमार राणा, सुदामा प्रसाद, मनोज कुमार गौतम, निरंजन सिंह आदि शामिल थे।