जागते रहो! कहीं खेत से प्याज की फसल न हो जाए चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमारे ख्वाब चोरी हो गए हैं
हमें रातों को नींद नहीं आती है
शायर का हाल तो शायर ही जाने, लेकिन अलीगढ़ में आजकल सब्जी वालों को नींद नहीं आती। जी हां, अगर आपके पास भी प्याज है तो यह खबर पढ़कर आपकी नींद भी हराम होने वाली है। क्योंकि आपके प्याज पर चोरों की नजर है। प्याज के बढ़ते दामों की वजह से चोरों को भी प्याज की चोरी लुभाने लगी है। फिर चाहे मंडी में रखा प्याज हो या खेत में खड़ी प्याज की फसल। देशभर में कई जगहों से प्याज की चोरी के मामलों की खबर सुनकर धनीपुर मंडी में प्याज के आढ़ती, प्याज की खेती करने वाले किसान रातभर जागकर प्याज की रखवाली कर रहे हैं।
जिले में होती है छह सौ हेक्टेयर में प्याज: रबी के सीजन में जिले में 600 हेक्टेयर में एएलआर प्रजाति की प्याज की खेती होता है। एनएचआरडीएफ सब्सिडी पर किसानों को बीज उपलब्ध कराती है। प्रदेश सरकार की ओर सभी मंडी सचिवों को अपने अपने जिले में नो लॉस नो प्रोफिट पर प्याज बेचने के लिए आदेश दिए हैं। लेकिन जनपद में अभी तक इस तरह की एक भी दुकान नहीं खोली गई है।
हंगर इंडेस्क में 102वें नंबर पर भारत ःअंतराष्ट्रीय हंगर इंडेक्स द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार भारत 102वें नंबर पर है। भारत अच्छी हालत बांग्लादेश और पाकिस्तान की है। खुशियों के इंडेक्श में हमारी गिनती दुनिया के सबसे ज्यादा परेशान लोगों में होती है। एक वजह यह भी है, इसलिए यहां प्याज व लहसुन जैसी चीजों की चोरी होती है।
प्याज की देखभाल के लिए रखा चौकीदार
देशभर में प्याज के दाम आसमान पर हैं। 100 से 120 रुपये किलो तक प्याज के भाव पहुंच गए हैं। धनीपुर मंडी में प्याज की आढ़त करने वाले जय किशोर का कहना है कि साहब! पहले चोर सोने - चांदी और पैसे पर हाथ साफ किया करते थे, लेकिन आज कल प्याज की भी चोरी होने लगी है। रातभर जागकर प्याज की रखवाली करनी पड़ रही है। प्याज की देखभाल के लिए चौकीदार रखना पड़ रहा है।
खेत में खड़ी प्याज की चोरी का सता रहा डर
प्याज की खेती करने वाले हरदुआगंज के किसान जितेंद्र कुमार ने बताया कि छुट्टा गोवंश से पहले से ही परेशान थे, अब फसल चोरी होने का डर सताने लगा है। उन्होंने कहा कि जबसे प्याज मंहगी हुई है, चोर रात में खेत से प्याज खोद कर ले जाते हैं और मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में खेत में खड़ी प्याज की फसल की चोरी के बारे में सुना है। तबसे चिंता सताने लगी है। ठंड में रातभर जागकर फसल की देखभाल करनी पड़ती है।