फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Status of permanent employees in Raja Mahendra Pratap Singh University

RMPSU: तीन साल बीते मगर स्थायी कर्मचारियों की तैनाती नहीं, संविदाकर्मियों के हवाले कामकाज

Tue, 06 Aug 2024 01:27 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 06 Aug 2024 01:27 PM IST
सार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध एटा, हाथरस, अलीगढ़ और कासगंज में 340 महाविद्यालय हैं। इन महाविद्यालयों में शैक्षिक पत्राचार विवि के शिविर कार्यालय (थाना सिविल लाइंस के पास) से हो रहा है। कार्यालय में स्थायी कर्मचारी न होने से काफी दिक्कतें हो रही हैं। केवल संविदा कर्मियों के सहारे काम हो रहा है।

विज्ञापन
Status of permanent employees in Raja Mahendra Pratap Singh University
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी कैम्प कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ में तीन साल में स्थायी कर्मचारियों की तैनाती नहीं हो सकी है। विश्वविद्यालय में लिपिकीय कार्य को संविदा कर्मी अंजाम दे रहे हैं। विवि में कुलपति, कुलसचिव व वित्त अधिकारी की तैनाती है, जबकि उप व सहायक कुलसचिव के पद खाली हैं।

विज्ञापन


विवि से संबद्ध एटा, हाथरस, अलीगढ़ और कासगंज में 340 महाविद्यालय हैं। इन महाविद्यालयों में शैक्षिक पत्राचार विवि के शिविर कार्यालय (थाना सिविल लाइंस के पास) से हो रहा है। कार्यालय में स्थायी कर्मचारी न होने से काफी दिक्कतें हो रही हैं। केवल संविदा कर्मियों के सहारे काम हो रहा है। विवि प्रशासनिक अधिकारियों में दो उप कुलसचिव, तीन सहायक कुलसचिव के पद रिक्त हैं।
विज्ञापन


47 स्थायी कर्मचारियों के लिए भेजा पत्र
आरएमपीएसयू में तृतीय श्रेणी के 47 कर्मचारियों की तैनाती के लिए उप्र अधीनस्थ चयन सेवा आयोग को पत्र भेजा गया है। विवि के कुलसचिव अजय कृष्ण यादव ने बताया कि विवि की स्थापना से अब तक स्थायी कर्मचारियों की तैनाती नहीं हो सकी है। इसके लिए आयोग को पत्र भेजा गया है। कर्मचारियों की तैनाती से विवि का कामकाज सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी जानें
-विवि का शिलान्यास सितंबर 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था
-लोधा में 492 बीघा भूमि पर विश्वविद्यालय का निर्माण हो रहा है
-900 करोड़ रुपये की लागत से विश्वविद्यालय बन रहा है
-विश्वविद्यालय परिसर में 28 स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की पढ़ाई होगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed