फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   State farmers including former Haryana minister sued in tappal

अलीगढ़ः हरियाणा के पूर्व मंत्री सहित प्रदेश के किसानों पर टप्पल में मुकदमा

Sun, 31 May 2020 12:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, टप्पल (अलीगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, टप्पल (अलीगढ़) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 31 May 2020 12:53 AM IST
सार

  • पलवल के पूर्व विधायक हैं करन दलाल
  • बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात
  • बंद चौकी को किया गया एक्टिव

विज्ञापन
State farmers including former Haryana minister sued in tappal
demo pic - फोटो : court order

विस्तार

टप्पल में यमुना पट्टी के ग्रामीणों पर शुक्रवार को खादर की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए हमले की घटना में पुलिस ने हरियाणा के पूर्व मंत्री/पूर्व विधायक पलवल सहित किसानों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही फिर से हरियाणा किसानों के हमलावर होने के इनपुट पर बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन


एसपी देहात अतुल शर्मा के अनुसार गांव माजरा मालव राम गढ़ी के भरत की तहरीर पर करन दलाल निवासी किठवाड़ी, पलवल (हरियाणा), रिषी चौधरी, छीतर, पप्पू, सुखवीर, जवाहर निवासी मालव, उदल, राजकुमार, कन्हैया, बल्देव, वासी, चंद्रभान, देवो, सतवीर, उदयसिंह व 250-300 अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


मुकदमे में आरोप है कि मौके पर भरत सिंह आदि लोगों की 500बीघा संक्रमणीय भूमि है। जिस पर शुक्रवार को नामजदों व आरोपियों ने 10-12 ट्रैक्टर व कई जेसीबी, हथियार आदि लेकर ने हमला बोला और जमीन पर कब्जा करते हुए सब्जी की फसल जोत दी। विरोध पर फायरिंग कर मारपीट कर दी। बाद पुलिस ने पहुंच कर बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी देहात ने बताया कि सीमा के अलावा दोनों गांवों में अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दिया गया है। बता दें कि करन दलाल हरियाणा में कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed