फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   St. Mark's Church has been spreading the message of harmony for a century

Aligarh News: एक सदी से सद्भाव का संदेश दे रहा सेंट मार्क चर्च

Mon, 22 Dec 2025 01:43 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
St. Mark's Church has been spreading the message of harmony for a century
शहर के अलीगढ़ रोड पर स्थित सेंट मार्क चर्च एक सदी से सदभाव का संदेश दे रहा है। यह ऐतिहासिक धार्मिक स्थल भाईचारा, सेवा और एकता का भी केंद्र है। 8 नवंबर 1925 में स्थापित यह चर्च वर्ष 2025 में अपने गौरवशाली 100 वर्ष पूर्ण कर रहा है। चर्च में क्रिसमस की तैयारियां पूर्ण की जा चुकी हैं। 27 दिसंबर को बच्चों एवं सदस्यों के लिए पिकनिक का आयोजन किया जाएगा, 28 दिसंबर को खेलकूद और मनोरंजक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

शताब्दी वर्ष होने पर यहां विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। चर्च की ऐतिहासिक एवं धार्मिक यात्रा को याद किया जा रहा है। यह चर्च डाॅयसिस ऑफ आगरा के अंतर्गत सीएनआई का एक समृद्ध और सक्रिय संस्थान है, जो समाज की भलाई और आध्यात्मिक उत्थान में निरंतर कार्यरत है। वर्तमान में चर्च की अगुवाई पादरी नथानियेल दास कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में यह चर्च आत्मिक विकास के साथ-साथ सामाजिक सेवा और मानवता के कार्यों में भी निरंतर आगे बढ़ रहा है। रविवार को यहां पर प्रभु यीशु मसीह के जन्म के उत्सव के तहत मोमबत्ती जलाकर प्रभु की महिमा का बखान किया गया। नथानियेल दास ने बताया कि मोमबत्तियों का प्रकाश इस बात का प्रतीक है कि अंधकार के बीच प्रकाश का आगमन निकट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed