फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   SSP office closed due to Corona Virus

कोरोना संक्रमण बढ़ने पर एसएसपी दफ्तर फिलहाल बंद

Tue, 29 Sep 2020 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
SSP office closed due to Corona Virus
एसएसपी दफ्तर में कोरोना संक्रमण बढ़ता देखकर फिलहाल अगले आदेश तक उसे बंद कर दिया गया है। सोमवार को कैंप लगाकर स्टाफ की कोरोना जांच कराई गई, जबकि मंगलवार को सैनिटाइज कराया जाएगा। संकेत हैं कि बुधवार से एसएसपी दफ्तर विधिवत खुलेगा।
विज्ञापन

एसएसपी दफ्तर में पिछले एक पखवाड़े में लगातार पुलिसकर्मी कोरोना का शिकार हो रहे थे। पिछले सप्ताह एसएसपी मुनिराज जी भी इसकी चपेट में आ गए। रविवार को भी जांच कराई तो उसमें भी कुछ कर्मचारी संक्रमित आए। इसे लेकर सोमवार को काम बंद रखकर कैंप लगवाकर स्टाफ की जांच कराई गई। जिसमें तीन कर्मचारी संक्रमित पाए गए। इसे देखते हुए फिलहाल दफ्तर बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। वहां न फरियादियों की मुलाकात हो सकेगी और न अन्य काम होंगे। एसपी क्राइम डॉ.अरविंद के अनुसार मंगलवार को भी सैनिटाइज कराए जाने का काम होगा। इसलिए दफ्तर बंद रखा जाएगा। बुधवार को दफ्तर खोला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed