{"_id":"64874bf96d44d538da02a1c6","slug":"ssp-kalanidhi-naithani-held-monthly-crime-review-meeting-on-sunday-night-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: मुकदमा दर्ज करने में न करें कंजूसी, अराजक तत्व के खिलाफ शिकायत पर हो तत्काल मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: मुकदमा दर्ज करने में न करें कंजूसी, अराजक तत्व के खिलाफ शिकायत पर हो तत्काल मुकदमा
Mon, 12 Jun 2023 10:17 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 12 Jun 2023 10:17 PM IST
सार
अलीगढ़ एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कहा महिला अपराध पर तत्काल एक्शन होना चाहिए। थानों में मधुर व्यवहार से पेश आएं। दोपहिया पर हेलमेट की अनिवार्यता, शातिर व हार्डकोर अपराधियों पर कार्रवाई, संपत्ति जब्तीकरण आदि पर जोर दें।
विज्ञापन
अलीगढ़ एसएसपी कलानिधि नैथानी बैठक लेते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ एसएसपी कलानिधि नैथानी ने रविवार रात मासिक अपराध समीक्षा बैठक में अधिकारियों से साफ कहा कि मुकदमा दर्ज करने में भी कोई कंजूसी न करें। किसी भी स्तर पर अराजक तत्व के खिलाफ अगर शिकायत मिलती है तो तत्काल मुकदमा दर्ज कर जेल भेजें। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ पर कोई समझौता न करें।
विज्ञापन
एसएसपी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी महिला बीट सिपाहियों के जरिये क्षेत्र में दें। पंद्रह दिन का विशेष अभियान चलाया जाए। मिशन शक्ति में चेकिंग अभियान पर जोर दिया गया। साथ में एंटी रोमियो स्क्वायड की सक्रियता के साथ-साथ पुलिस की वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 व थाने के सीयूजी नंबर की जानकारी दें।
विज्ञापन
महिला अपराध पर तत्काल एक्शन होना चाहिए। थानों में मधुर व्यवहार से पेश आएं। दोपहिया पर हेलमेट की अनिवार्यता, शातिर व हार्डकोर अपराधियों पर कार्रवाई, संपत्ति जब्तीकरण आदि पर जोर दें। बाजारों में पैदल गश्त, चेकिंग, पिकेट आदि के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई, वांछितों की गिरफ्तारी, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण, अपराधियों के सत्यापन पर जोर दिया गया।
विज्ञापन