फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   SP's bicycle punctured even before the election: Keshav Prasad

सपा की साइकिल चुनाव से पहले ही पंचर : केशव प्रसाद

Sat, 26 Sep 2026 02:58 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
SP's bicycle punctured even before the election: Keshav Prasad
डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में चल रही हनुमंत चरित कथा में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को गद - फोटो : samvad
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को अलीगढ़ में सपा, कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। दावा किया कि 2027 में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। सपा की चुनावी तैयारियों पर तंज कसते हुए कहा कि उसकी साइकिल तो चुनाव के पहले ही पंचर है।
विज्ञापन




उपमुख्यमंत्री डीएवी इंटर कॉलेज मैदान में चल रही श्री हनुमंत चरित्र कथा के समापन समारोह शामिल हुए। मीडिया से उन्होंने कहा कि विपक्षी दल साथ में चुनाव लड़ें या अलग-अलग, जनता का समर्थन भाजपा को ही मिलेगा। चुनाव के नतीजे आने के बाद विपक्ष केवल मगरमच्छ के आंसू बहाएगा। मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की विपक्ष की मांग की उन्होंने कड़ी आलोचना की। बिना सीजेपी का नाम लिए कहा कि यदि राजनीति करनी है तो राजनीतिक दल बनाना चाहिए। सपा अध्यक्ष के भगवा रंग से जुड़ाव के सवाल पर मौर्य ने रामायण के कालनेमि प्रसंग का उल्लेख किया। कहा कि चुनाव के समय रंग बदलकर जनता को भ्रमित करने की राजनीति को प्रदेश की जनता अच्छे से समझती है।
विज्ञापन



मीठा-मीठा गप और तीखा-तीखा थू
मौर्य ने ये भी कहा कि भाजपा चुनाव हारती है तो विपक्ष जनाधार में कमी की बात करता है। वहीं, चुनाव में हार मिलने पर ईवीएम, चुनाव आयोग और वोट चोरी जैसे आरोप लगाए जाते हैं। विपक्ष की यह राजनीति मीठा-मीठा गप और तीखा-तीखा थू जैसी है। कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के नेता सत्ता से दूर होने से बेचैन हैं। उन्हें लगता है कि देश की सत्ता पर उनका जन्मसिद्ध अधिकार है। अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ किए जाने की मांग पर मौर्य ने कहा कि वह इस मांग का पहले भी समर्थन करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed