फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Spring season

वसंत पंचमी आज, शुभ कार्यों की होगी शुरूआत

Tue, 16 Feb 2021 01:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Spring season
सभी ऋतुओं पर मान्यता रखने वाली वसंत ऋतु आज पंचमी के शुभ अवसर से प्रारंभ हो रही है। सांस्कृतिक और पौराणिक मान्यता के चलते मंगलवार से शुभ कार्य भी होंगे और नए साल पर पहली बार अनबूझे मुहूर्त में शहनाइयां गूंजेंगी। शहर से लेकर देहात तक शादियों की धूम रहेगी। इसके अलावा शिक्षण संस्थान, संगीत विद्यालयों में मां सरस्वती की पूजा अर्चना की जाएगी। विद्यालयों में गायन-वादन के कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल के चलते वर्ष 2020 में शादी-विवाह में अड़चनें पैदा हो गई थीं। वर्ष 2021 की सहालग में वसंत पंचमी पहला ऐसा दिन है, जो मौसम के अनुकूल है। यही कारण है कि आज के दिन शहर से लेकर देहात तक शादियां आयोजित हो रही हैं। इसकी पुष्टि रविवार को शादी वाले घरों में बज रहे ढोल नगाड़ों की धुन ने की। रिश्तेदारों का आना जाना, घरों की सजावट और शादी के लिए लोग विभिन्न तैयारियों में मशगूल रहे। वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर मंगलवार की सुबह से ही शिक्षण संस्थानों में सरस्वती माता की पूजा अर्चना की जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखे गए हैं। गायन-वादन क्षेत्र के विद्यार्थी पूजा कर सरस्वती मां का गुणगान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed