Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   sports won the match tendulkar team

Aligarh News: सुपर ओवर में चमकी तेंदुलकर मास्टर्स, बनी चैंपियन

Sat, 31 Oct 2026 03:33 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 03:33 PM IST
विज्ञापन
sports won the match tendulkar team
तेंदुलकर मास्टर्स के कप्तान को विजेता की ट्रॉफी देते हुए अतिथि

विज्ञापन
आखिरी पांच ओवर में मयंक सिंह के जादुई स्पेल ने पलटा मैच, धोनी फाइटर्स को मिली हार

अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। दिनेश शर्मा मेमोरियल अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांच की चरम सीमा तक पहुंचा। तेंदुलकर मास्टर्स और धोनी फाइटर्स के बीच खेला गया मुकाबला निर्धारित ओवर में टाई रहा। इसके बाद सुपर ओवर में तेंदुलकर मास्टर्स ने बाजी मारते हुए चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी की ओर से महेश्वर इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित टूर्नामेंट के फाइनल में तेंदुलकर मास्टर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 126 रन बनाए। अभिषेक कुमार ने 33 और आयुष कुमार ने 25 रन का योगदान दिया। धोनी फाइटर्स के यश कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच ओवर में 16 रन देकर पांच विकेट झटके। सूर्य प्रताप सिंह ने तीन, जबकि शैलेंद्र और अभिमान ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी धोनी फाइटर्स की टीम भी 25 ओवर में 126 रन पर सिमट गई। सूर्य प्रताप सिंह ने 57 और सक्षम वार्ष्णेय ने 19 रन बनाए। एक समय धोनी फाइटर्स का स्कोर पांच विकेट पर 111 रन था। अंतिम पांच ओवर में उसे जीत के लिए महज 15 रन की जरूरत थी और पांच विकेट शेष थे, लेकिन तभी मयंक सिंह ने गेंद से कमाल दिखाया। उनके शानदार स्पेल ने मैच का रुख पलट दिया और धोनी फाइटर्स की पूरी टीम 126 रन पर आउट हो गई। हिमांशु और मयंक सिंह ने तीन-तीन, जबकि करन प्रजापति ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन





विजेता का फैसला करने के लिए सुपर ओवर हुआ धोनी फाइटर्स ने केवल दो रन बनाए तेंदुलकर मास्टर्स ने 4 गेंदों में तीन रन बनाकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
फ़ाइनल में मयंक सिंह प्लेयर ऑफ़ द मैच बने यश कुमार फाइटर ऑफ़ द मैच बने।
अतिथि अशोक सक्सेना, मुताहिर जैदी, हरपाल यादव, सुमित एडमिन, भूपेंद्र जादौन, पंकज मिश्रा,प्रशांत माहेश्वरी, विमल वार्ष्णेय, हिमांशु यादव ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
एकेडमी के कोच अजय शर्मा ने बताया कि टूर्नामेंट में दस खिलाड़ियों को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed