{"_id":"6ac6146446f16da9930f9471","slug":"sports-men-of-up-police-wins-silver-medal-aligarh-news-c-2-1-gur1004-1084231-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पुलिसकर्मी शुभम नागर ने कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता में जीता रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पुलिसकर्मी शुभम नागर ने कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
विज्ञापन
पुलिसकर्मी शुभम नागर को सम्मानित करते एसएसपी नीरज कुमार जादौन स्रोत पुलिस
एसएसपी ने 10 हजार रुपये देकर किया सम्मानित, कोच मोनिका शर्मा को भी मिला पुरस्कार
अलीगढ़। 75वीं अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता 2026-27 में अलीगढ़ पुलिस के आरक्षी शुभम नागर ने रजत पदक जीतकर जिले और उत्तर प्रदेश पुलिस का नाम रोशन किया। 23 से 27 सितंबर तक हरियाणा के मधुबन, करनाल में आयोजित प्रतियोगिता में शुभम ने आर्म रेसलिंग के पुरुष 100 किलोग्राम भार वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की।
शुभम की सफलता पर एसएसपी अलीगढ़ ने उन्हें बधाई देते हुए 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया। उन्होंने शुभम को भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
वहीं, पुलिस लाइन में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने वाली महिला मुख्य आरक्षी एवं कोच मोनिका शर्मा को भी सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों को तैयार करने और पुलिस स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक दिलाने में उनके योगदान के लिए एसएसपी ने पांच हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया।