{"_id":"6589d78161f65b66800cdc3f","slug":"speeding-car-collides-with-divider-passengers-narrowly-escape-aligarh-news-c-119-1-sali1001-353-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: डिवाइडर से टकराई कार, बाल-बाल बचे सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: डिवाइडर से टकराई कार, बाल-बाल बचे सवार
Tue, 26 Dec 2023 12:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 12:56 AM IST
सार
गाजियाबाद के लवलेश इटावा स्थित अपनी ससुराल से कार द्वारा गाजियाबाद जा रहे थे। पत्नी नमीता शर्मा उनके साथ थी। शाम सात बजे थाना अकराबाद क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव नगला बक्सी के निकट कार अचानक डिवाइडर से टकरा कर काफी दूर तक घिसटती चली गई।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव नगला वक्सी के निकट 25 दिसंबर की देर शाम सिकंदराराऊ से अलीगढ़ जा रही एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार एक महिला व पुरुष जख्मी हो गए। रोड पर जाम लगा गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को रोड से हटवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
जिला गाजियाबाद के थाना गांधी नगर के मोहल्ला चिरंजी बिहार कालोनी निवासी लवलेश पुत्र दाऊदयाल शर्मा सोमवार को इटावा स्थित अपनी ससुराल से कार द्वारा गाजियाबाद जा रहे थे। पत्नी नमीता शर्मा उनके साथ थी।
विज्ञापन
शाम सात बजे थाना अकराबाद क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव नगला बक्सी के निकट कार अचानक डिवाइडर से टकरा कर काफी दूर तक घिसटती चली गई। कार सवार दंपत्ति जख्मी हो गए। कार चालक लवलेश ने पुलिस को बताया है कि चलती कार का अचानक टायर फटने से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन