{"_id":"606b665f8ebc3e8d345620ea","slug":"special-sanitation-campaign-starts-from-seva-bhawan-city-office-news-ali2603841170","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवा भवन से विशेष स्वच्छता अभियान की शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा भवन से विशेष स्वच्छता अभियान की शुरूआत
विज्ञापन
सेवा भवन गेट पर हाइपोक्लोराइड का छिड़काव करता नगर निगम कर्मी
- फोटो : CITY OFFICE
कोरोना महामारी से लड़ाई के लिए नगर निगम के योद्धा मैदान में कूद गए हैं। दस दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान (सैनिटाइजेशन) का शुभारंभ नगर निगम के सेवा भवन से किया गया।
कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए शहर के सार्वजनिक स्थल एवं संक्रमित मरीजों के घर के आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ करने का निर्णय लिया गया है। विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारंभ सेवा भवन से किया गया। निगम कर्मियों ने संक्रमण को खत्म करने के लिए सोडियम हाइपोक्लोराइड के घोल का छिड़काव सेवा भवन से लाल डिग्गी तक किया। मंगलवार से महानगर के आठ सेक्टर में अभियान शुरू किया जाएगा। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने बताया कि सभी स्वच्छता वार्डों में कोरोना कंट्रोल रूम शुरू किया जा रहा है। इससे पूर्व नगर निगम सेवा भवन से आठ मैकेनिकल ट्रैक्टर स्प्रे मशीनों को अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त एवं सहायक नगर आयुक्त राजबहादुर सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जोनल सफाई अधिकारी महेंद्र सिंह, राजेश कुमार गुप्ता, एहसान रब आदि मौजूद थे।
यहां चलेगा स्वच्छता अभियान
सेक्टर 1 - रसलगंज चौराहा से बारहद्वारी, पत्थर बाजार से अब्दुल करीम चौराहा से सुभाष रोड, रेलवे रोड, मामूभांजा, जयगंज रोड
सेक्टर 2 - मसूदाबाद चौराहे से मालगोदाम रोड से पुराना बस स्टैंड से सासनीगेट चौराहा
सेक्टर 3 - सारसौल चौराहे से सराय रहमान, जीटी रोड होते हुए मालगोदाम, बस स्टैंड, आगरा रोड, गिर्राज मंदिर, अचलताल, सूर्या होटल रोड तक
सेक्टर 4 - स्टेट बैंक मेन ब्रांच से लेखराजनगर, सेंटर प्वाइंट से मैरिस रोड से लक्ष्मीबाई मार्ग होते हुए रामघाट रोड तक
सेक्टर 5 - जीटी रोड से कठपुला होते हुए रेलवे स्टेशन से सुदामापुरी, विष्णुपुरी, मथुरानगर, मीनाक्षीपुल के नीचे से चंदनिया से छर्रा अड्डा पंपिंग स्टेशन तक
विज्ञापन
सेक्टर 6 - तस्वीर महल से शमशाद मार्केट, पुरानी चुंगी, जमालपुर सब्जी मंडी, ईदगाह, जमालपुर पुल के नीचे,
सेक्टर 7 - लाल डिग्गी से दोदपुर, कलानगर चौराहा, दोदपुर से मेडिकल रोड से धौर्रा माफी क्षेत्र
सेक्टर 8 - देहलीगेट चौराहा से उस्मानपाड़ा, घास की मंडी, काला महल, ऊपरकोट, जामा मस्जिद तक