चर्च में पाम संडे (खजूर का रविवार) धूमधाम से मनाया गया। इसी के साथ ईसाई समुदाय का पवित्र सप्ताह शुरू हो गया। आने वाले शुक्रवार को गुड फ्राइडे व रविवार को ईस्टर का पर्व मनाया जाएगा।
प्रभु यीशु को सलीब पर चढ़ाने से पहले उनका स्वागत राजाओं की तरह किया गया था, उन्हीं की याद में घंटाघर स्थित चर्च ऑफ असेंसन में खजूर की डालियां पेश की गईं। हो सन्ना के नारों के बीच विशेष प्रार्थना की गई। लोगों को खजूर बांटे गए। विशेष गीत प्रस्तुत किए गए। फादर हेराल्ड अमिताभ ने बताया कि कोविड-19 की गाइडलाइंस का पालन किया गया। सप्ताहभर सभी चर्च में कार्यक्रम होंगे। इस अवसर पर रविकांत, वीना चार्ल्स, जूली दत्त, नेहा ज्वॉइस, संडे स्कूल के बच्चे, युवा मौजूद रहे।