Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Special Lok Adalat 770 Challans Settled

विशेष लोक अदालत: चालान कटा तो खुली आंखें, हेलमेट लेकर पहुंचे लोग, 770 लंबित चालानों का हुआ निस्तारण

Sun, 29 Nov 2026 04:40 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 29 Nov 2026 04:40 PM IST
सार

अलीगढ़ में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। 770 लंबित चालानों का निस्तारण किया गया। इसमें तीन लाख 76 हजार 800 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

विज्ञापन
Special Lok Adalat 770 Challans Settled
विशेष लोक अदालत में मामलों के निस्तारण के लिए पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चालान कटने के बाद अक्सर लोग जुर्माना भरकर अपनी जिम्मेदारी पूरी समझ लेते हैं, लेकिन कुछ लोगों ने इससे सबक भी लिया। बिना हेलमेट वाहन चलाने पर चालान कटने के बाद शनिवार को कई लोग विशेष लोक अदालत में हेलमेट हाथ में लेकर पहुंचे। यह नजारा यातायात नियमों के प्रति बदलती सोच और जागरूकता की एक अच्छी तस्वीर पेश कर गया।

विज्ञापन


शनिवार जनपद न्यायाधीश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला न्यायालय परिसर में मोटर वाहन अधिनियम के लंबित चालानी मामलों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण साक्षी गर्ग की देखरेख में सुलह-समझौते के आधार पर मोटर वाहन अधिनियम के 770 लंबित चालानों का निस्तारण किया गया। इसमें तीन लाख 76 हजार 800 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं, यातायात पुलिस ने भी 20 चालानी मामलों का निस्तारण करते हुए 25 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूल किया। 
विज्ञापन


विशेष लोक अदालत में भी कुछ ऐसे मामले नजर आए जो जागरूक करने वाले थे। जट्टारी निवासी ब्रह्म सिंह अदालत परिसर में प्रवेश कर सीजेएम कोर्ट की तरफ जा रहे थे। वे अपने साथी पिंकू के साथ थे और दोनों के हाथ में हेलमेट थे। ब्रह्म सिंह ने बताया कि कुछ महीने पहले उनके भाई बाइक लेकर गए थे। उन्होंने हेलमेट नहीं लगाया था। इसलिए उनका हेलमेट न लगाने पर चालान हुआ था। उन्होंने बताया कि वह नियमों का उल्लंघन नहीं करते। वे अपने परिचितों को भी यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करते हैं। अन्य कई लोग भी हेलमेट हाथ में लेकर पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed