{"_id":"68bfb44d59c25d543103e99c","slug":"special-back-exam-in-raja-mahendra-pratap-singh-university-aligarh-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raja Mahendra Pratap Singh University: विशेष बैक परीक्षा आज से, पांच केंद्रों पर होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raja Mahendra Pratap Singh University: विशेष बैक परीक्षा आज से, पांच केंद्रों पर होगी
Tue, 09 Sep 2025 10:30 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 09 Sep 2025 10:30 AM IST
सार
विवि के परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ से 11 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर एक से तीन बजे तक होगी।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) से संबद्ध महाविद्यालयों में विशेष बैक परीक्षा 9 सितंबर से हो रही है। परीक्षा के लिए अलीगढ़ में दो, कासगंज, एटा और हाथरस में एक-एक कॉलेज को नोडल केंद्र बनाया गया है। परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी।
विज्ञापन
अलीगढ़ में एसवी कॉलेज, डीएस कॉलेज कॉलेज, एटा में जेएलएन पीजी कॉलेज, हाथरस में पीसी बागला कॉलेज, कासगंज में केए पीजी कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यहां संबंधित महाविद्यालयाें के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। विवि के परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ से 11 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर एक से तीन बजे तक होगी।
विज्ञापन
स्नातक के पांचवें व छठे सेमेस्टर की विशेष परीक्षा में अलीगढ़ में 2713, एटा में 603, हाथरस में 1278, कासगंज में 472 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसी तरह परास्नातक के तीसरे और चौथे सेमेस्टर की विशेष परीक्षा में अलीगढ़ में 754, एटा में 142, हाथरस में 272, कासगंज में 84 परीक्षार्थी शामिल होंगे। स्नातक और परास्नातक में अलीगढ़ से 3467, एटा से 745, हाथरस से 1550 और कासगंज से 556 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन