{"_id":"62489fda40be3b43b01b8aa6","slug":"special-audit-investigation-should-be-done-against-the-exhibition-assistant-dr-nishit","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः प्रदर्शनी सहायक के खिलाफ हो विशेष ऑडिट की जांच : डॉ. निशित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः प्रदर्शनी सहायक के खिलाफ हो विशेष ऑडिट की जांच : डॉ. निशित
Sun, 03 Apr 2022 12:59 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता डॉ. निशित शर्मा ने प्रकीर्ण लिपिक प्रथम नाजिर व प्रदर्शनी सहायक पीयूष साराभाई के विरुद्ध गंभीर वित्तीय अनियमितताओं व गबन, राजकीय धन के गबन आदि के आरोपों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए हैं। भाजपा नेता का आरोप है कि इस मामले में आवश्यक वित्तीय अभिलेखों को छिपाया गया है। उन्होंने मांग रखी कि ऑडिट जांच में सरकारी अभिलेखों में वित्तीय अनियमितताएं व गंभीर तथ्य उजागर होंगे।
उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को बताया कि अभिलेखों की सुरक्षा व संरचना को लेकर पीयूष साराभाई पर अब वर्तमान कर्मचारियों पर दायित्व है। वित्तीय अभिलेखों को अधिकारियों के मांगे जाने पर प्रस्तुत न करके उसे छिपाया जा रहा है। राजस्व परिषद के अध्यक्ष के आदेशों के बाद भी विशेष ऑडिट न कराकर आरोपी को जांच प्रक्रिया में संरक्षण देना भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना है।
भाजपा नेता ने बताया कि डीएम के निर्देश पर वित्तीय समिति का गठन किया गया है। इसमें एडीएम वित्त एवं राजस्व, अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम शामिल हैं। इसके बाद भी अभिलेखों को छिपाया जा रहा है। उन्होंने गंभीर वित्तीय शिकायतों की जांच तैनाती पूर्ण कार्यकाल की विशेष ऑडिट कराकर वास्तविकता उजागर कराने एवं राजकीय धन के दुरुपयोग रोकने की मांग की है।