फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   speak benefit about agricultural bill in agricultural fare

किसान कल्याण मेले में गिनाए नए कृषि कानूनों के फायदे

Thu, 07 Jan 2021 01:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
speak benefit about agricultural bill in agricultural fare
विकास खण्ड अतरौली में आयोजित किसान कल्याण मिशन के तहत किसान मेला, गोष्ठी एवं प्रदर्शनी डीएम चन्द - फोटो : CITY OFFICE
किसान कल्याण मिशन के तहत बुधवार को जिले के 6 विकास खंडों में आयोजित किसान कल्याण मेले एवं गोष्ठी में नए कृषि कानूनों को लेकर किसानों की नाराजगी कम करने के भरसक प्रयास हुए। इगलास, लोधा, अतरौली, चंडौस, खैर व अकराबाद में मेले के दौरान मौजूद जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने न केवल कानून के फायदे गिनाए, बल्कि किसान हित में जारी योजनाओं का बखान कर किसानों का आक्रोश कम करने की कोशिश भी की।
विज्ञापन

अतरौली में आयोजित कार्यक्रम में मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी ने ब्लॉक प्रमुख केहर सिंह के साथ किसानों का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि मिशन का उद्देश्य सीधे तौर पर किसानों से संवाद करते हुए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि किसान सम्मान निधि का लाभ प्राप्त करने के लिए आप किसी भी जनसेवा केंद्र पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ब्लॉक प्रमुख केहर सिंह ने नए कृषि कानून पर फैले भ्रम को दूर करते हुए कहा कि एमएसपी व्यवस्था जारी रहेगी। अनुबंध खेती में किसी भी किसान की जमीन नहीं जाएगी।
विज्ञापन

खैर ब्लॉक में मेले का शुभारंभ एसडीएम खैर अंजनी कुमार सिंह व क्षेत्रीय विधायक अनूप प्रधान ने किया। यहां किसान कल्याण मिशन में किसानों को लाभार्थी परक योजनाओं की जानकारी देने के साथ साथ कृषि कानून के बारे में विस्तार से बताया गया। इस मौके पर बीडीओ खैर आत्मप्रकाश रस्तोगी, कृषि विभाग सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इगलास ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में डीएम चंद्रभूषण सिंह, सीडीओ अनुनय झा, क्षेत्रीय विधायक राजकुमार सहयोगी, एसडीएम इगलास कुलदेव सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डीएम ने कहा कि जनपद में 6 जनवरी व 13 जनवरी को किसान मेला लगाया जाना है। विधायक राजकुमार सहयोगी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए नए कृषि कानून आपके हित में हैं। सरकार द्वारा क्रय-विक्रय व्यवस्था में बिचौलियों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाते हुए व्यवस्था को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जा रहा है। इस अवसर डीडी एग्रीकल्चर अनिल कुमार, बीडीओ इगलास पंकज कुमार यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
लोधा ब्लॉक में कार्यक्रम का शुभारंभ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम कोल अनिता यादव, डीएचओ एनके सहानिया, पीडीडीआरडीए सचिन कुमार, बीडीओ लोधा विनोद कुमार सिंह ने किया। यहां भी लाभार्थी परक योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ कृषि कानून के बारे में विस्तार से बताया गया। लाभार्थीपरक योजनाओं के स्टाल भी लगे तथा पात्रों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।
लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रमाणपत्र
कमिश्नर ने ग्राम पिलखुनी की रूपेश देवी, ग्राम शेखूपुर गौमा देवी, राजमार्गपुर के विजेन्द्र कुमार, बढ़ौली की पुष्पा देवी, रामाक्षी देवी, सूरतगढ़ के सतेंद्र कुमार एवं चंद्रपाल को प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रमाणपत्र वितरित किए।

अतरौली में प्रगतिशील किसानों ने किया प्रदर्शन
ग्राम चंडोली बुजुर्ग के दिगंबर सिंह ने केन्ना, ग्राम बहराबद के बाबू सुरेश कुमार ने मौनपालन, जलालुद्दीन ने सेब एवं अशोक कुमार ने आडू और ग्राम विधिपुर के रामजीजाल ने अमरूद की फसल का प्रदर्शन कर किसानों को फसल उगाने की तकनीक-विधियों के साथ ही प्रदर्शन कर अपने अनुभवों को साझा करते हुए अन्य किसानों को भी प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed