{"_id":"57d1c6294f1c1bce7631744c","slug":"sp-was-protesting-against-the-principal-krafa","type":"story","status":"publish","title_hn":" सपा के खिलाफ नारेबाजी से प्राचार्या हुईं ख्ाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के खिलाफ नारेबाजी से प्राचार्या हुईं ख्ाफा
अमर उजाला/ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
SP was protesting against the principal Krafa
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
डीएस कॉलेज में सपा छात्र सभा के नेताओं द्वारा छात्राओं के साथ अभद्रता का मामला कई न्यूज चैनलों पर भी चल रहा है। इसको लेकर रामलीला ग्राउंड में एक निजी चैनल के लाइव कार्यक्रम को बीच में छोड़कर डीएस कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अंजना बंसल चली गईं। हालांकि प्रॉक्टर एवं अन्य शिक्षकों द्वारा समझाने के बाद दोबारा आईं और कॉलेज प्रशासन का पक्ष लोगों के समक्ष रखा।
लाइव कार्यक्रम के दौरान डीएस कॉलेज, एसवी कॉलेज एवं टीकाराम कॉलेज की छात्राएं सपा छात्र सभा के नेताओं पर तरह-तरह का आरोप लगा रही थीं और मुख्यमंत्री से कह रही थीं कि आप नारी सम्मान की बात करते हंै और आप ही के पार्टी के नेता छात्राओं के साथ अभद्रता करते ।
वहां पर सपा सरकार के खिलाफ माहौल बनता देख प्राचार्य बीच में लाइव कार्यक्रम छोड़कर चली गईं। उनके साथ प्रॉक्टर डॉ. पीके शर्मा, डॉ. सुनीता गुप्ता आदि भी चले गए। लेकिन बाद में समझाने के बाद प्राचार्या पुन: अपना पक्ष रखने लाइव कार्यक्रम में पहुंचीं।
विज्ञापन
उनका कहना था कि उनके लिए सभी छात्र बराबर हैं, चाहे किसी पार्टी का हो। छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार एवं हंगामा की शिकायत मिली तो सपा छात्र सभा के तीनों नेताओं को निलंबित कर दिया गया है। कार्यक्रम में हिंदू जागरण मंच के सत्यप्रकाश नवमान एवं भाजपा नेता विनय वार्ष्णेय समेत कई हिंदूवादी नेता भी पहुंच गए थे।
पुलिस अधिकारियों से इनकी खूब नोकझोंक भी हुई।